फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अलीगढ़ ने पटना को 2-0 से दी शिकस्त

अलीगढ़ ने पटना को 2-0 से हराया

Wed, 03 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ ने पटना को 2-0 से दी शिकस्त
बदायूं। सीबीएसई की चल रही जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन बालक वर्ग अंडर 17 में हुए मुकाबले में अलीगढ़ ने सरला बिरला (पटना) को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। गर्ल्स में हजारी बाग ने आर्मी स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से मात दी। टीमों की संख्या को देखते हुए बुधवार को बालिका वर्ग के सभी मैच जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया गया। जबकि बालक वर्ग के सभी मैच विद्यालय परिसर में ही कराए गए।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मां सरस्वती की वंदना के साथ टूर्नामेंट शुरू हुआ। दोनों जोन से आए खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। अधिक टीमें शामिल होने के कारण मैचों की संख्या बढ़ गई। इसको देखते हुए पर्यवेक्षक विशाखा सिंह और चीफ रेफरी बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया मदन चरण श्रीवास्तव ने बुधवार को बालिका वर्ग के सभी मैच जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया। जिस पर आयोजकों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से स्टेडियम में मैच कराए जाने की अनुमति मांगी। क्योंकि बड़े स्तर पर मैच होने की वजह से उन्हें तुरंत ही अनुमति दे दी गई। इसके बाद में सुबह सभी खिलाड़ियों को बस द्वारा स्टेडियम भेजा गया।
विज्ञापन

इधर स्कूल के इंडोर हॉल में चल रही प्रतियोगिता में इलाहाबाद रीजन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। उनके प्रदर्शन पर मौजूद लोगों जमकर तालियां बजाईं। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना और प्रबंधक सुभाष बत्रा पूरे समय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


14, 17, 19 की कैटेगरी में 46 टीमों ने किया प्रतिभाग
-दोनों जगहों पर हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन ईस्ट जोन की बालक वर्ग में अंडर 14, 17, 19 की कैटेगरी में 46 टीमों ने भाग लिया। इसमें सिगल्स-डबल्स, सिंगल्स बालक और बालिका वर्ग में ईस्ट जोन की टीमों की बीच मैच खेले।

अंडर 14 बालिका ग्रुप--
बालिका वर्ग में डीईवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 2-0 से, सनबीम सनसिटी स्कूल वाराणसी ने सैंट एमआर जयपुरिया वाराणसी को 2-0 से, सेंट फ्रांसिस कांवेंट आगरा ने 2-0 से आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद को, चिक्कर स्कूल बरेली ने सेंट जेम्स हरदोई को 2-0 से मात दी।

अंडर 14 बालक वर्ग
-दूसरे दिन अंडर 14 में एमबाई पटना को क्रेन एमएच पटना ने 2-0 से, अवध स्कूल लखनऊ ने रियान शाहजहांपुर को 2-0 से, सनबीम जौनपुर ने राधामाधव बरेली को 2-0 से, डीएबी हजारी बाग पटना ने आर्मी पब्लिक इलाहाबाद को 2-0 से, खेलगांव इलाहाबाद को सरला बिराला पटना ने 2-0 से, सेक्रेड हार्ट सोनभद्र ने डीएवी नंदराज को 2-1 से, सेंट फ्रांसेस सोनभद्र ने सन बीम फैजाबाद को 2-0 से, सेंट फ्रांसेस बरेली ने सन बीम सन सिटी को 2-0 से सीधे सेटों में हराया।


अंडर 17 बालक वर्ग
- अंडर 17 में कृष्णा इंटरनेशनल अलीगढ़ ने सरला बिरला पटना को 2-0 से, गेल डीएबी ने रेडियेंट पटना को को 2-0 से, एपीस आगरा ने एलबीके अलीगढ़ को 2-0 से, सेंट्रल एकेडमी लखनऊ ने क्रेन पटना को 2-0 से, एपीस इलाहाबाद ने रेड रोज लखनऊ को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed