{"_id":"5b96ad19867a557ec232cb07","slug":"51536601369-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्लागंज पहुंची स्वास्थ्य टीम, 70 मरीज देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्लागंज पहुंची स्वास्थ्य टीम, 70 मरीज देखे
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 10 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
अब्दुल्लागंज पहुंची स्वास्थ्य टीम, 70 मरीज देखे
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। गठौना गांव में दो बच्चों की मौत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अब्दुल्लागंज गांव पहुंची। टीम को देखकर पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना की चौपाल पर मरीज पहुंचने लगे। वहां बुखार के करीब 70 मरीज सामने आए। मरीजों को दवा देने के साथ 32 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई गई।
अब्दुल्लागंज में चिकित्साधीक्षक निरंजन सिंह की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम पूर्व प्रधान रवेंद्र प्रधान की चौपाल पर पहुंची। इसका पता लगते ही बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ लग गई। टीम ने दिन में करीब तीन बजे तक 70 मरीज देखे। इनमें 20 मरीज सर्दी-जुकाम और पेट दर्द के पाए गए। 32 मरीजों का ब्लड लेकर स्लाइड बनाई गई। सभी मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों की दो टीमें कछला के आसपास के गांवों में भी पहुंचीं। कटरी के गांवों में चौपाल लगाकर मरीजों का मौके पर ही इलाज किया गया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि बीमारी की वजह गलियारों में कीचड़ या फिर घरों के आसपास फैली गंदगी है।