फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ... तो कैसे हो रहा 16 विद्यालयों में पठन-पाठन

... तो कैसे हो रहा 16 विद्यालयों में पठन-पाठन

Wed, 15 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
... तो कैसे हो रहा 16 विद्यालयों में पठन-पाठन
 जिले में किस प्रकार शिक्षा का स्तर सुधारा जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सहसवान क्षेत्र के 16 परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की जिम्मेदारी दो सहायक अध्यापकों और 16 शिक्षामित्रों के भरोसे है। हैरत की बात तो यह है कि डीएम समेत कई विभागीय अधिकारियों ने कई बार क्षेत्र के इन विद्यालयों का निरीक्षण भी किया पर हर बार आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नही लगा। विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा होने के कारण नौनिहालों का भविष्य भगवान भरोसे ही है।
विज्ञापन

--
मिड डे मील कब मिला बच्चों को नहीं पता
पिछले माह विभागीय अधिकारियों ने इन विद्यालयों की ओर रुख किया तो बच्चों से सवाल किया गया कि मिडे डे मील बन रहा है तो बच्चों ने दो टूक जवाब दिया कि याद नहीं है। हैैरत की बात तो यह है कि घोर अनियमितताएं मिलने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की नींद नही खुली। कई बार शिक्षकों ने भी उच्चाधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

--
शिक्षक विहिन विद्यालयों की सूची कन्या प्राथमिक विद्यालय, बजरिया। बालक प्राथमिक विद्यालय, मुहल्ला काजी। कन्या प्राथमिक विद्यालय, सैफुल्लागंज। बालक प्राथमिक विद्यालय, चाहशीरी। बालक प्राथमिक विद्यालय, पट्टी यकीन मोहम्मद। कन्या प्राथमिक विद्यालय, मोहद्दीनपुर। बालक प्राथमिक विद्यालय, मोहद्दीनपुर। कन्या प्राथमिक विद्यालय, अकबराबाद। बालक प्राथमिक विद्यालय, सैफुल्लांगज। बालक प्राथमिक विद्यालय, नवादा। बालक प्राथमिक विद्यालय, पठानटोला। कन्या प्राथमिक विद्यालय, काजी। बालक प्राथमिक विद्यालय, अकबराबाद। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, काजी। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगर पालिका। कन्या प्राथमिक विद्यालय, शाहबाजपुर। -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन ----
मामला मेरे संज्ञान में है। शासन को इस बाबत पत्र भेजा गया है। शासन स्तर से कोई आदेश मिलने के बाद शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। - राममूरत, डीआईओएस/बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed