फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चौड़ा होगा पुलिस लाइन चौराहा, सभी विभागों ने संभाली जिम्मेदारी

चौड़ा होगा पुलिस लाइन चौराहा, सभी विभागों ने संभाली जिम्मेदारी

Sat, 07 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
चौड़ा होगा पुलिस लाइन चौराहा, सभी  विभागों ने संभाली जिम्मेदारी
फोटो-17
विज्ञापन


चौड़ा होगा पुलिस लाइन चौराहा, सभी विभागों ने संभाली जिम्मेदारी

वन, बिजली और नगर पालिका अधिकारियों के साथ सीओ ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पुलिस लाइन चौराहे के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के संबंध में शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एक बैठक हुई। इसमें वन, विद्युत और नगर पालिका के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। पेड़ कटवाने के लिए वन विभाग और पोल हटवाने की जिम्मेदारी विद्युत विभाग ने ली। नगर पालिका नाला निर्माण कराएगी।

एसएसपी अशोक कुमार ने कचहरी तिराहे पर बनी पुलिस चौकी हटवाकर जनता को अतिक्रमण के खिलाफ एक संदेश दिया था। साथ ही आसपास की दुकानें हटवाकर तिराहे को चौड़ा करा दिया। इसके बाद पुलिस लाइन चौराहे की तैयारी शुरू की गई। इसी क्रम में शनिवार दोपहर एसएसपी के निर्देशन में सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। सीओ सिटी ने बताया कि उन्होंने मिशन कंपाउंड और चर्च की जगह के लिए बात कर ली है। नाला भी कर दिया जाएगा। नगर पालिका से आए कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा, नारायण दत्त शर्मा और राजस्व निरीक्षक टिंकू सिंह ने कहा कि वे जल्द से जल्द नाला निर्माण शुरू करा देंगे। वहीं वन विभाग से आए गिरीश चंद्र जोशी ने चौराहे पर खड़ा पेड़ कटवाने की जिम्मेदारी ली। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम अताउल जफर ने कहा कि चौराहे के चौड़ीकरण के दौरान जो भी विद्युत पोल बाधक बनेंगे, उन्हें तत्काल स्थानांतरित किया जाएगा। इस बैठक के बाद सभी अधिकारियों ने चौराहे पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल कार्य शुरू कराने की रणनीति बनाई। इस दौरान भामाशाह परिवार के मुख्य संयोजक दिनेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, जेई पीडब्लूडी रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed