{"_id":"5b3fabd94f1c1bc1248b4e1c","slug":"51530899417-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरभि के नाम मेडिकल, इंजीनियरिंग कालेज खुलवाने की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरभि के नाम मेडिकल, इंजीनियरिंग कालेज खुलवाने की मांग उठी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट इंजीनियर सुरभि के नाम पर जिले में मेडिकल कॉलेज या राजकीय इंजीनियरिंग कालेज बनवाने की मांग को लेकर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पत्र सौंपा।
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यप्रकाश गुप्ता की इकलौती बेटी एक अमेरिकन कंपनी में एयरक्राफ्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। पिछले दिनों मुंबई में चार्टेड विभान के क्रैश हो जाने पर सुरभि गुप्ता समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वह चाहते हैं कि जिले का नाम रोशन करने वाली बदायूं की बेटी सुरभि गुप्ता के नाम से मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज अथवा कोई रोड बने। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें पत्र दिया है। मुख्यमंत्री को बताया कि सुरभि बदायूं की कल्पना चावला थी। उसकी अकस्मात मौत से लोगों को बहुत दुख हुआ है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सकारात्मक रुख अपनाया है। जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री के यहां से हरीझंडी मिल सकती है।