फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग को लेकर शिक्षिकाएं-कर्मचारी भिड़े

बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग को लेकर शिक्षिकाएं-कर्मचारी भिड़े

Fri, 06 Jul 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 06 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग को लेकर शिक्षिकाएं-कर्मचारी भिड़े
BSA office
बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से हर कोई वाकिफ है। शुक्रवार को यहां शिक्षिकाओं और विभागीय कर्मचारियों के बीच तकरीबन एक घंटे तक रार मची रही। वजह थी कि 17 जून को शासन की ओर से किए गए शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले को लेकर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग होनी थी। इसके लिए सुबह 10 बजे का समय विभाग की ओर से नियत किया गया था। सभी 81 शिक्षिकाएं निर्धारित समय पर कार्यालय पर पंहुच गईं। शिक्षकाओं को बैठे-बैठे चार घंटे का समय बीत गया लेकिन काउंसलिंग प्रारंभ नहीं की गई। शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों से इस बाबत बात की तो उन्हें टाल दिया गया। इससे शिक्षकों का गुुस्सा फूट पड़ा। शिक्षक जब कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए काउंसलिंग का बहिष्कार करने की हुंकार भरने लगे तो विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में काउंसलिंग प्रारंभ करा दी। तकरीबन एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद डीआईओएस/ बीएसए राममूरत ने फोन पर शिक्षिकाओं से बात कर शांत कराया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने उन्हें बताया कि विभागीय कर्मचारियों ने सांठगांठ कर उनसे काउंसलिंग प्रारंभ होने से पूर्व ही मनमाफिक स्कूल फार्म में भरवा लिए। जिसका विरोध किया तो विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें टाल दिया। इस सबंध में डीआईओएस/ बीएसए राममूरत का कहना है कि किन्हीं कारणों के चलते काउंसलिंग देरी से प्रारंभ हो सकी, जिसका शिक्षिकाओं ने विरोध किया था लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed