{"_id":"5b267ab64f1c1bf96e8b8925","slug":"51529248438-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा शहर खुफिया कैमरों की नजर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा शहर खुफिया कैमरों की नजर में
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 22
आधा शहर खुफिया कैमरों की नजर में
दर्जा राज्यमंत्री और एसएसपी ने किया कंट्रोल रूम का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। खुफिया तंत्र मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों और बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यह सभी कैमरे खुफिया तरीके से शहर की निगहबानी करेंगे। इन कैमरों के बारे में किसी पता नहीं चलेगा। इसके बावजूद लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। यह कैमरे बाजार, सराफा बाजार, कलक्ट्रेट, रोडवेज, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन, लालपुर रोड, आदि के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर लगाए गए हैं। इसके लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया।
रविवार को एसएसपी अशोक कुमार और दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने यूपी 100 और सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान बीएल वर्मा ने कहा कि आधा शहर निगरानी में हो चुका है। बाकी शहर में जल्द कैमरे लगा दिए जाएंगे, जिससे पूरा शहर सुरक्षित हो जाएगा। वहीं एसएसपी ने कहा कि कंट्रोल में जनपद के देहात व नगर क्षेत्र की सूचनाओं के संबंध में वायरलेस सेट लगे हैं। यदि कहीं कोई घटना घटित होती है तो तत्काल इसकी सूचना सभी थानों को पहुंच जाएगी और खुफिया कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। इससे अपराधी बचके नहीं जा पाएंगे। इन खुफिया कैमरों में वीडियो रिकॉर्डिंग एक महीने तक सुरक्षित रहेगी।
इस दौरान एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार उर्फ बब्बू भैया, बिल्सी विधायक आरके शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।