{"_id":"5aad2b114f1c1bb3758b5fad","slug":"51521298193-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में एक हजार बेरोजगारों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में एक हजार बेरोजगारों को मिली नौकरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
jobs fair
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना कौशल विकास सेवायोजन और आईटीआई के माध्यम से रोजगार मेले का शनिवार को यहां पर आयोजन किया गया। रोजगार मेले में लगभग एक हजार बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार मुहैया कराया गया। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती इंटर कॉलेज में कार्यक्रम अध्यक्ष आंवला क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला सेवायोजन, कौशल विकास, भारतीय औद्योगिक संस्थान के माध्यम से आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से एक हजार युवक युवतियों को रोजगार के स्वीकृति पत्र दिए गए। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जिससे देश की तरक्की होगी और भ्रष्टाचार कम होगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिला कर आत्मनिर्भर बनाना है। डीएम ने कहा कि जो भी बेरोजगार युवक-युवतियों को काम मिला है उसे मेहनत से करके ऊंचाइयों तक ले जाएं।
नौकरी मिलते ही खिल उठे चेहरे
रोजगार मेले में नौकरी के लिए पत्र मिलते ही बेरोजगारों के चेहरों पर चमक आ गई। नौकरी का स्वीकृति पत्र मिलने के बाद कई युवाओं ने कहा कि अब सरकार ने उनका सपना पूरा कर दिया है। अब वह घर वालों पर वह बोझ नहीं रहेंगे। साथ ही परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे।
जमीन पर कब्जे की शिकायतें की गईं डीएम से
दातागंज। यहां रोजगार मेले में पहुंचे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह से गांव मुड़ा पुख्ता के पूर्व प्रधान अनिल यादव और बैलाडांडी के प्रधान देवेंद्र सिंह यादव ने ग्राम सभा की जमीन पर हुए कब्जे की शिकायत की। पूर्व प्रधान ने कहा कि 822 बीघा ग्राम पंचायत और 200 बीघा ग्रामीणों की जमीन पर दबंग का कब्जा है। शिकायत करने के बाद भी उस जमीन को मुक्त नहीं कराया गया है। डीएम ने शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन को ग्राम समाज की सभी जमीनों को दबंगों से जल्द मुक्त कराने का आश्वासन दिया।