फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कभी चमचमाती थी काशीराम कालोनी...अब समस्याएं बनीं उसकी पहचान

कभी चमचमाती थी काशीराम कालोनी...अब समस्याएं बनीं उसकी पहचान

Mon, 12 Mar 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
कभी चमचमाती थी काशीराम कालोनी...अब समस्याएं बनीं उसकी पहचान

विज्ञापन
फोटो-3,4,5,6

कभी चमचमाती थी कांशीराम कॉलोनी...अब समस्याएं ही पहचान
200 परिवारों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं, ओवरहैड टैंक और 19 नलकूप पड़े हैं बंद, हर तरह फैली है गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मीरा सराय स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी बुरे दौर से गुजर रही है। यहां रहने वाले 200 परिवारों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रहीं हैं। पीने का पानी मुहैय्या कराने को करोड़ों की लागत से बना ओवरहैड टैंक खराब पड़ा है। साथ ही यहां लगे 21 में से 19 इंडिया मार्क ा हैंडपंप भी विभिन्न कारणों से बंद पड़े हैं। करीब तीन साल से यहां पर सफाई को कर्मचारी भी नहीं पहुंचा है। पथ प्रकाश व्यवस्था के नाम पर लगे बल्व भी फ्यूज हैं। सुविधाएं नहीं मिलने की वजह से यहां रहने वाले लोगों में बेहद नाराजगी है।
बसपा शासनकाल में मीरासराय में 264 कांशीराम आवास बनाए गए थे। गरीब लोगों को यह आवास आंवटित किए गए। इन आवासों में वर्तमान में लगभग 200 परिवार रहते हैं। जो कि मजदूरी-मेहनत करते हैं। जिस वक्त इन आवासों का निर्माण कराया गया था तब शासन के निर्देशानुसार रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने को पूरी व्यवस्था की गई थी। शुरू में यह कॉलोनी सुंदर लगती थी। रात को दूधिया रोशनी में डूब जाती थी। सत्ता परिवर्तन के बाद इस कॉलोनी की भी प्रशासनिक स्तर पर उपेक्षा शुरू हो गई। इस वक्त कॉलोनी में हर ओर समस्याएं ही समस्याएं मुंह उठाए खड़ीं हैं।
विज्ञापन

यहां करोड़ों की लागत से बना ओवरहैंड टैंक कुछ ही दिन चला था। तकनीकी खराबी आने के बाद से उसे आज तक चालू नहीं किया जा सका है। सो इसका लाभ लोगों का नहीं मिल पा रहा है। पूरी कॉलोनी में 21 इंडिया मार्का हैंडपंप भी लगाए गए थे जिनमें इस वक्त 19 खराब हैं। मात्र दो हैडपंपों के जरिए लोग पीने का पानी प्राप्त करते हैं सो सुबह से लेकर शाम तक हैडपंपों पर लाइन लगी रहती है। खंभो पर फ्यूज बल्व लगे हैं। सोडियम लाइटें लगीं थी वो भी खराब हैं। इसके चलते शाम होते ही कॉलोनी अंधेरे में डूब जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के अंदर हर तरह गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। लोगों ने बताया कि करीब तीन साल से कोई भी कर्मचारी सफाई को नहीं आया है जिसकी वजह से कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। जिसके चलते वातावरण हर समय दूषित रहता है। मच्छरों का प्रकोप भी बना रहता है।

.......
कालोनी वासियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
बदायूं। कांशीराम कालोनी के लोगों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि वे समस्याओं को दूर कराने के लिए अनेक बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं मगर आज तक नतीजा शून्य ही रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा यदि जल्द ही कॉलोनी में फैली समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
-----------
क्या कहते हैं लोग
---------------
फोटो-7
नहीं पहुंच रहा पानी
पानी की सप्लाई कुछ घंटे हो पाती है। इस वजह से तीसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में हैंडपंप से पानी भरकर ले जाना पड़ता है।
-गोविंद शर्मा
-------
फोटो-8-
उपेक्षा को हो रहे शिकार
कॉलोनी के लोग के साथ अधिकारी लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-सचिन
-------
फोटो-9
सुन नहीं रहे अधिकारी
कई बार शिकायत कर चुके हैं। फिर भी अधिकारी हमारी नहीं सुन रहे हैं। कॉलोनी की पेयजल, बिजली, सफाई की समस्या के स्थायी हो गई है।
-अजय
-------
फोटो-10
नहीं है चहारदीवारी
कालोनी की चहारदीवारी नहीं है। इस वजह से आवारा पशु कॉलोनी में घुस आते हैं। वहीं आसामजिक लोग भी रात के समय कॉलोनी में आते जाते रहते हैं।
-शबाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed