फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लड़कियों की सहभागिता के बगैर देश की तरक्की नहीं होगी

लड़कियों की सहभागिता के बगैर देश की तरक्की नहीं होगी

Thu, 08 Mar 2018 09:44 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों की सहभागिता के बगैर देश की तरक्की नहीं होगी
फोटो ट्रैक पर हैं......
विज्ञापन


‘लड़कियों की सहभागिता के
बगैर देश की तरक्की नहीं’
विभिन्न स्कूलों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं का कहना था कि बिना लड़कियों की सहभागिता के देश की तरक्की संभव नहीं है।
मदर ऐथेना स्कूल में काव्यपाठ हुआ। विद्यालय निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि समाज में महिलाओं का अविस्मरणीय व अतुलनीय योगदान है। बिना महिलाओं की सहभागिता के कोई भी देश तथा समाज विकास के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

बिसौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि पॉवर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी कंचन सक्सेना ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। शैक्षिक नवाचार ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं का शिक्षित होना जरूरी है। बालिकाओं के शिक्षित होने से तीन पीढ़ियों का सुधार होता है। इस मौके पर प्रधान रामबेटी, शालिनी, इंद्रा सिंह, गुड्डो मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। एनआर इंटर कॉलेज में माहिला सशक्तीकरण पर जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि शहर विधायक महेश गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता ने महिलाओं को जागरूक किया। बिसौली सीओ मुन्नालाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर थाना प्रभारी अमृत लाल, यवन सेनानी, मुरली मनोहर गुप्ता, आदित्य तोमर, बीडीओ अंजुला सक्सेना, अरविंद कुमार वार्ष्णेय मौजूद रहे।
उसावां। नगर के स्वामी धूम ऋषि इंटर कॉलेज में थानाध्यक्ष हरिभान सिंह राठौड़ ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नही हैं। लेकिन इसके लिए मजबूत इच्छा शक्ति होना जरूरी हैं। एसआई लक्ष्मन चंद ने छात्राओं को जुल्म न सहने की शपथ दिलाई।

इस्लामनगर। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता ने कहा कि बेटियां आगे बढ़ती हैं तब देश तरक्की करता है। इसलिए लड़कियों की शिक्षा जरूरी है। इस मौके पर सुप्रिया, अनुराधा, रेनू, पुष्पलता, निकुंज, हेमलता, मधु, पारूल, हिमांशु, डिम्पल, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed