फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   943 शिकायतें मिलीं पेंडिंग, जताई नाराजगी

943 शिकायतें मिलीं पेंडिंग, जताई नाराजगी

Thu, 21 Dec 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
943 शिकायतें मिलीं पेंडिंग, जताई नाराजगी
विकास भवप में बैठक लेते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। विकास भवन में गुरुवार को फसली ऋण मोचन योजना की बैठक हुई। इसमें 943 शिकायतें पेंडिंग पाई गई। इसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जल्द से जल्द ही शिकायतों का निस्तारण किया जाए। सभी बैंक शाखा प्रबंधक प्राप्त शिकायतों को यूपी किसान कर्ज राहत पोर्टल पर दर्ज कराएं। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर तक अधिसूचित फसलों की प्रीमियम कटौती कर लें।
विज्ञापन

विकास भवन में प्रभारी डीएम/ सीडीओ शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में डीएलसी की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि शिकायतों का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण किया जाए। उन्होंने समीक्षा में पाया कि पीएनबी में 413, बीओबी में 61, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 198, एसबीआई में 243 शिकायतें लंबित हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि फसली ऋण मोचन संबंधी प्राप्त शिकायतों को बिना किसी देरी के तत्काल निस्तारित की जाए। इससे पात्र किसानों को समय से योजना का लाभ दिया जा सके। उन्होंने सभी बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अधिसूचित फसल गेहूं, मसूर, आलू तथा सरसों की ही बीमा प्रीमियम कटौती की जाए। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में अधिसूचित फसलों आलू पर 5 प्रतिशत, गेहूं, मसूर, सरसों पर डेढ़ प्रतिशत की प्रीमियम कटौती दर निर्धारित है। प्रीमियम कटौती की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। बैंक प्रीमियम की धनराशि को 15 जनवरी तक कंपनी के खाते में भेज दें। गैर ऋणी किसान बीमा कराने के लिए खतौनी, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक तथा फसल बोए जाने का घोषणा पत्र तैयार कर टोल फ्री नंबर 180030000088 पर कॉल करके निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि फसल बीमा के क्लेम की धनराशि सीधे किसान के खाते में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed