फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को भेजें जेल’

‘किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को भेजें जेल’

Sat, 25 Nov 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
‘किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को भेजें जेल’
‌किसान मेले में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि नकली खाद, बीज तथा उवर्रक बेचने वालों के संबंध में गोपनीय सूचना उनके मोबाइल पर दी जाए। किसानों का शोषण, दोहन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषकों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को बदायूं क्लब परिसर में कृषि विभाग की ओर से रबी गोष्ठी एवं किसान मेला हुआ। डीएम ने कहा कि किसान नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी अपनाकर फसलों से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की सुविधार्थ कृषि संबंधी सभी योजनाओं में अनुदान का प्रावधान है। कृषक लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। कृषक खेती के साथ-साथ पशु पालन तथा मधुमक्खी पालन का कार्य करके अपनी आय में इजाफा कर सकते हैं। गोष्ठी में प्रगतिशील किसानों को भी बोलने का अवसर देने से दूसरे किसानों को भी सीख मिलती है। डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी को हिदायत दी कि जिन स्थानों पर पॉली हाउस बने हुए हैं, वहां जिले के किसानों का भी भ्रमण अवश्य कराया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ शेषमणि पांडेय ने कहा कि कृषक प्रमाणित, आधारी बीजों का ही प्रयोग करें। रबी गोष्ठी में वैज्ञानिकों, कृषि से संबंधित अधिकारियों द्वारा जो जानकारी दी गई है उसको दूसरे लोगों तक भी पहुंचाएं। किसान व्यवसाय समझकर नहीं बल्कि धर्म मानते हुए बिना फायदे नुकसान के खेती करता है, तो उसके परिश्रम, संघर्ष को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जिले को ओडीएफ कराने में सहयोग की अपील की, कहा कि जो किसान सक्षम हैं, वे अपना शौचालय स्वयं बना लें। अपनी बहु-बेटियों को खुले में शौच को न जाने दें। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा, एलडीएम श्याम पासवान, सीवीओ डॉ. एके जादौन ने भी अपने विभाग से संबंधित कृषकों को जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में चार लाख 27 हजार किसान हैं। इसमें तीन लाख 10 हजार कृषकों का पंजीकरण कर लिया गया है। फसली ऋण मोचन योजना अंतर्गत किसी तकनीकी कमी के कारण से यदि किसी किसान को अब तक लाभ नहीं मिल सका है, तो वह एक सप्ताह के भीतर लिखित रूप से उन्हें प्रार्थना पत्र दे सकता है। नियमानुसार इस प्रार्थना पत्र पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन विभागों की लगी प्रदर्शनी
जिला स्तरीय रबी गोष्ठी एवं किसान मेले में भूमि एवं जल संरक्षण, गन्ना , कृषि, उद्यान, पशु पालन, मत्स्य, बैंक सहित कई प्राइवेट दुकानदारों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। मेले में किसान पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई थी।

----
किसानों ने किया मेले का उद्घाटन
रबी गोष्ठी एवं किसान मेले के उद्घाटन के दौरान डीएम और सीडीओ ने ब्लाक कादरचौक के ग्राम खिरिया बाकरपुर के 72 वर्षीय कृषक प्रकाश सिंह, ब्लाक उझानी के ग्राम बितरोई निवासी 70 वर्षीय कृषक मेवाराम से फीता कटवाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed