{"_id":"5a0d8f9e4f1c1b86698bbea7","slug":"51510838174-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ पर मौजूद रहेगी दवा की किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ पर मौजूद रहेगी दवा की किट
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कैप्सूल
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। निकाय चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों की सेहत का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग के हवाले किया गया है। विभाग ने 572 किट तैयार कराई है। इस किट में सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। ताकि चुनाव में लगे कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होने पाए।
निकाय चुनाव में जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायत हैं। यहां पर 22 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव में लगे कर्मचारियों के सेहत का पूरा ध्यान स्वास्थ्य महकमा रखेगा। इसलिए चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले कर्मचारियों को मिलने वाली स्टेशनरी के साथ दवा की एक किट भी दी जाएगी। इस किट में सर्दी, खांसी, जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द, उल्टी, दस्त आदि की दवाओं समेत ग्लूकोज उपलब्ध रहेगा। साथ ही एक पर्ची भी दवा के साथ में मौजूद रहेगी। जिस में दवा का नाम और किस बीमारी में उपयोग होगी उसका जिक्र होगा। इसके साथ ही एंबुलेंस भी लगातार बूथों पर मूवमेंट करती रहेंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मिलने निर्देशों को स्वास्थ्य विभाग को बता दिया गया है।