फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 15 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
बदायूं। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
उसावां। बरेली के भोजीपुरा में दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे, शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले आए।
कस्बे के वार्ड संख्या तीन निवासी 38 वर्षीय महेंद्रपाल यादव अपने पिता और परिवार वालों के साथ गुरुवार को सुबह दवा लेने बरेली के भोजीपुरा गए थे। सुबह नौ बजे के करीब बरेली से टेंपो में बैठकर जैसे ही बरेली से निकले, तभी पीछे से निजी बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। उसमें बैठे लोग घायल हो गए। चीखपुकार पर लोगों ने सब को बाहर निकला। लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने महेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। साथ ही घायल मृतक के पिता झुन्नीलाल, चचेरा भाई रजनीश, निर्मला, शोभा को प्राथमिक उपचार के बाद में छुट्टी कर दी। परिवार वालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

बगरैन। बिसौली आंवला रोड पर अनियंत्रित कार ने टेंपो को टक्कर कर दी। इससे टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसईयां निवासी अनवार बुधवार देर शाम को टेंपो से बिसौली जा रहे थे। तभी विपरित दिशा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गया। राहगीरों ने 108 को फोन कर दिया। इसके बाद में हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बरेली रैफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed