{"_id":"599dc7b84f1c1b54408b4863","slug":"51503512504-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ प्रभावित 67 परिवारों को दी खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ प्रभावित 67 परिवारों को दी खाद्य सामग्री
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहसवान। बाढ़ प्रभावित गांव परौटी के 67 परिवारों को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। इसके अलावा जो परिवार खाद्य सामग्री से वंचित रह गए हैं उन्हें भी शीघ्र चिह्नित कर राशन वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में रहेगी। इसके अलावा पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी भी गांव में रहकर पशुओं का उपचार करेंगे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, एसडीएम हरिराम यादव, नायब तहसीलदार दीपक चौधरी, कानूनगो वीरेंद्र पाल, विचित्रपाल सिंह के अलावा पीयूष माहेश्वरी, अवढर शर्मा, सुभाष गौड़, गोपाल चांडक आदि मौजूद रहे।
------------------------------------------
एसडीएम से की अनुदान दिलाने की मांग
सहसवान। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने स्वच्छ कार्ययोजना के अंतर्गत लाभ से वंचित लोगों को एक मुश्त अनुदान दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम हरिराम यादव को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि स्वच्छकार विमुक्ति योजना के अंतर्गत सरकार ने वर्ष 2013 में मैला ढोने की प्रथा को खत्म करते हुए उसके बदले मैला उठाने वाली महिलाओं को परिवार के पालन के लिए 40 हजार रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में दी थी। जिसमें मात्र नगर की 10-11 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल पाया था। शेष महिलाएं अनुदान से वंचित रह गईं। उन्होंने अनुदान से वंचित रही महिलाओं को शीघ्र अनुदान राशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। ज्ञापन देने वालों में सत्यवीर, मनोज कुमार, एमसन, डेविट, विनोद, गौरव, रेनू, ममता, अनीता, रेखा, विद्यावती, मोरकली, राधा, रामलली, सुनीता, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन