फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   51 thousand rupees stolen by changing debit card

Budaun News: डेबिट कार्ड बदलकर 51 हजार रुपये उड़ाए

Sat, 03 May 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
51 thousand rupees stolen by changing debit card
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुइया निवासी पप्पू को जालसाज ने डेबिट कार्ड बदलकर 51 हजार रुपये का चूना लगा दिया। चार बार में धन निकासी का मैसेज उनके मोबाइल पर आया तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पप्पू ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले पत्नी के साथ अपने खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में पहुंचे। ग्राहकों की भीड़ देख वह बैंक के बराबर एटीएम में चले गए। रुपये नहीं निकले तो उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम गए। वहां भी धन की निकासी नहीं हो पाई। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद युवकों में से एक ने बातचीत के दौरान डेबिट कार्ड देखने के लिए ले लिया। कार्ड किस समय बदल दिया गया, इसका अहसास भी नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार सुबह जब उनके मोबाइल पर धन निकासी के मैसेज आए तो वह कोतवाली पहुंचे। पप्पू ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed