फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   500 cr transaction in two days

दो दिनों में पांच सौ करोड़ रुपये का लेनदेन

Fri, 11 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 11 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
500 cr transaction in two days
दो दिनों में पांच सौ करोड़ रुपये का लेनदेन 
हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट बंद होने के बाद से बैंकों के बाहर भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग सुबह आठ बजे से बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं, जिससे कि रुपये जमा और निकाल सकें। भीड़ में शामिल लोगों ने गुरुवार और शुक्रवार को पांच सौ करोड़ रुपये का लेनदेन किया। इसमें बमुश्किल 75 लाख रुपये की निकासी हो सकी, जबकि जमा करीब 425 करोड़ रुपये किए गए। इस दौरान कुछ निजी बैंकों ने शटर गिराकर रुपये बदलने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक यूं तो अधिकांश बैंक शाखाओं में भीड़ ज्यादा थी, लेकिन पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में भीड़ की तादाद कुछ ज्यादा थी। इन बैंक शाखाओं में सुबह से भारी भीड़ जमा होने से पुलिस को इन लोगों को लाइन में लगाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार भीड़ के उग्र होने पर पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकांश बैंक शाखाओं में सुबह 10 बजे से रुपये बदलने, जमा करने और निकालने का काम शुरू हो गया। पीएनबी, एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों में दोपहर के बाद रुपये बदलने और निकासी का काम बंद कर दिया। इससे लाइन कुछ छोटी जरूर हुई, लेकिन इससे बैंकों की भीड़ खत्म नहीं हुई। जमा करने वालों की भी बड़ी भीड़ देर शाम तक बैंकों के बाहर लाइन में लगी खड़ी रही। इससे बैंक शाखाओं ने गेट पर ताला डालकर काम किया। बैंक परिसर में चंद लोगों को अंदर बुलाया गया, उनका काम होने के बाद ही दूसरों को बैंक परिसर में जाने का मौका दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली से करेंसी मिल नहीं पाई है। बैंक में जमा 100, 50, 20, 10 रुपये के नोटों के साथ ही 10 रुपये के सिक्कों से पेमेंट किया जा रहा है। बरेली से करेंसी न मिलने की स्थिति में आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब तक करीब पांच सौ करोड़ रुपये का लेनदेन किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed