{"_id":"67be0b7a277358b99c0156a5","slug":"50-thousand-rupees-were-taken-out-from-the-farmers-pocket-by-giving-him-a-lift-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134884-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लिफ्ट देकर किसान की जेब निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लिफ्ट देकर किसान की जेब निकाले 50 हजार रुपये
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रा चौक पर मंगलवार को दो जालसाजों ने किसान को बाइक पर लिफ्ट देकर उसकी जेब काट ली। जालसाज किसान की जेब से 50 हजार रुपये निकालकर भाग गए। आरोपी बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद निकले है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव काला कुंडा निवासी किसान राज बहादुर ने बताया कि वह ट्रैक्टर के लोन की किस्त जमा करने शहर की एक्सिस बैंक की शाखा के लिए पैदल आ रहे थे। इसी बीच इंद्राचौक के पास बाइक सवार दो युवक उन्हें मिले। दोनों युवकों ने उन्हें बातों में उलझाया और बाइक पर बैठने का झांसा दिया।
वह झांसे में आकर बाइक के बीच में बैठ गए। रास्ते में उनके पीछे युवक ने जेब काटकर किस्त के 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद उन्हें बैंक के पास छोड़कर चले गए। जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तब पता चला कि वह कटी हुई उसमें रखे रुपये गायब हैं। उन्होंने बैंक के फील्ड ऑफिसर को घटना की जानकारी दी। बैंक फील्ड ऑफिसर ने सीसीटीवी कैमरे से जालसाजों के फुटेज निकलवाकर पुलिस को सौंंपे हैं। सिविल लाइंस पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।