फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   50 bucks will get more support price of wheat

50 रुपये अधिक मिलेगा गेहूं का समर्थन मूल्य

Fri, 27 Mar 2015 11:47 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 27 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
50 bucks will get more support price of wheat
गेहूं समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले काश्तकारों को गत वर्ष के सापेक्ष पचास रुपये अधिक समर्थन मूल्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

 गत वर्ष 1400 रुपये प्रति क्विंटल के सापेक्ष सरकार ने इस बार समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 50 रुपये का इजाफा किया है। गेहूं खरीद माह अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू होकर 15 जून तक जारी रहेगी। इस वर्ष विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा 114 केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा।
शुक्रवार को जिलाधिकारी शंभू नाथ ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ अपने शिविर कार्यालय में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि समय से सभी केंद्रों पर आवश्यक सामग्री पहुंच जाएं और केंद्रों पर प्रभारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न एजेंसियों के जिला समन्वयक, डिप्टी कलेक्टर बी प्रसाद एवं जिला राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष से 50 प्रतिशत लक्ष्य कम
गत वर्ष एक लाख, आठ हजार, सात सौ एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष गत वर्ष के सापेक्ष लगभग 50 प्रतिशत लक्ष्य कम रहेगा। खरीद केंद्रों के आसपास घूमने वाले बिचौलियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए है।

किसानों को टोल फ्री नंबर भी रहेगा
डीएम ने सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटे, छलना, नमीमापक यंत्र, बैनर, बोरे आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए खरीदे गए गेहूं का दो दिन के अन्दर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस बार किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश स्तर पर 18001800150 टोल फ्री नंबर शुरू किया गया है, जिस पर किसान गेहूं खरीद के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। 


लघु सीमांत किसानों को दो दिन आरक्षित
लघु सीमांत किसानों के लिए गेहूं खरीद में शुक्रवार और शनिवार आरक्षित कर दिया गया है। इन दिनों में इन्हीं कृषकों का गेहूं केन्द्रों पर खरीदा जाएगा, इनके उपलब्ध न होने पर अन्य कृषकों का गेहूं खरीदा जाएगा।

विपणन शाखा- 08
एसएफसी- 07
पीसीएफ - 45
यूपीएग्रो- 06
यूपीएसएस 40
कर्मचारी कल्याण निगम- 04
एफसीआई- 04

0 गत वर्ष 105 के अपेक्षा रहेंगे 114 क्रय केंद्र
0 शासकीय अवकाशों को छोड़कर प्रतिदिन 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक गेहूं खरीद की जाएगी।
0 सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक किए जाएंगे नामित।
0 किसान बही, क्रेडिट कार्ड, खसरा-खतौनी, साधन सहकारी समितियों की पासबुक, चकबंदी वाले क्षेत्रों में चकबंदी दस्तावेेज पर खरीद होगी।
0 गेहूं खरीद के समय काश्तकार अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed