फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   5 lakh rupees including cash stolen from the house of a shopkeeper who had gone to his in-laws' house

Budaun News: ससुराल गए दुकानदार के घर से नकदी समेत पांच लाख की चोरी

Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
5 lakh rupees including cash stolen from the house of a shopkeeper who had gone to his in-laws' house
उझानी। परिवार सहित ससुराल में दावत खाने गए दुकानदार का घर चोरों ने खंगाल डाला। अलमारी को तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपये और करीब दो लाख के जेवरात चोर निकाल ले गए। चोरी गए जेवरात में पड़ोसी महिला के भी है। चोरी की घटना शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव वरामयखेड़ा में हुई। वरामयखेड़ा के रामअवतार की गांव में ही किराना की दुकान है। ससुराल में नामकरण संस्कार की दावत खाने के लिए वह शाम को घर में ताला लगाकर पत्नी और बच्चों संग चले गए। सुबह लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर देखा तो अलमारी के बाहर कुछ सामान पड़ा था। अलमारी में रखे सोने- चांदी के जेवर और रुपये नहीं थे। उसमें चेन, पाजेब, टीका, दो अंगूठी, कुंडल, लॉकेट और मंगलसूत्र के साथ तीन लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन

रामअवतार ने बताया कि अलमारी में रखे उनके पड़ोसी फूलवती पत्नी धनसिंह के जेवर भी चोरी हो गए हैं। फूलवती अपने बेटे की जमानत के सिलसिले में पंजाब जाते समय जेवरात उनके पास रख गई थीं। गृहस्वामी ने घटना के बाद अब्दुल्लागंज चौकी में तहरीर दी। पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया। चोरों का सुराग नहीं लगने के बाद गृहस्वामी ने कोतवाली में रिपोर्ट कराई है। वरामयखेड़ा में तीन महीना पहले भी एक व्यक्ति के घर में चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed