फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   498 new constables to join police force, passing out parade on April 26

Budaun News: पुलिस में शामिल होंगे 498 नए आरक्षी, 26 अप्रैल को पासिंग आउट परेड

Sat, 25 Apr 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
498 new constables to join police force, passing out parade on April 26
अभ्यास परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षी से परिचय प्राप्त करती एसएसपी। स्रोत- पुलिस
बदायूं। 498 नए आरक्षियों के पुलिस बल में शामिल होने से कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इन नवप्रशिक्षित जवानों की दीक्षांत परेड 26 अप्रैल को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी। इस भव्य समारोह में डीआईजी बरेली अजय साहनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास में प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने उत्कृष्ट प्रशिक्षण और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश की सेवा, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति अटूट आस्था की शपथ दिलाई गई। यह शपथ उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed