{"_id":"694edd42107a221bac0f8d7d","slug":"494-lakh-voters-not-found-in-sir-badaun-news-c-123-1-bdn1036-153694-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसआईआर का काम पूरा, जिले में नहीं मिले 4.94 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसआईआर का काम पूरा, जिले में नहीं मिले 4.94 लाख मतदाता
Sat, 27 Dec 2025 02:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:22 PM IST
सार
बदायूं जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो गया है। जिसके तहत कुल 24,18,408 मतदाताओं के सापेक्ष 19,23,804 के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले में चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा हो गया है। शुक्रवार शाम जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। कुल 24,18,408 मतदाताओं के सापेक्ष 19,23,804 के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हुआ है। 4,94,651 मतदाता नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने बताया गया कि 4 नवम्बर से 26 दिसंबर तक बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र किए गए। 26 को अपराह्न 4 बजे ईसीआई नेट पोर्टल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 24,18,408 मतदाताओं के सापेक्ष 19,23,804 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है, जो 79.55 प्रतिशत है।
विज्ञापन
गणना प्रपत्रों में से 17,62,004 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, जो प्राप्त प्रपत्रों के सापेक्ष 91.64 प्रतिशत है। शेष मतदाता एएसडी श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। एएसडी सूची में शामिल कुल मतदाता 4,94,651 पाए गए हैं।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया जिले में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इस आंकड़े में 82,097 मतदाताओं का निधन हो चका है। इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विधानसभावार डिजिटाइजेशन प्रतिशत
बिसौली 80.06%
सहसवान 81.70%
बिल्सी 79.6%
बदायूं 76.44%
शेखूपुर 81.29%
दातागंज 77.94%