फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   48 roads to be constructed in the city at a cost of 4.72 crore; commuting will improve.

Budaun News: शहर में 4.72 करोड़ से बनेंगी 48 सड़कें, बेहतर होगा आवागमन

Thu, 04 Jun 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
48 roads to be constructed in the city at a cost of 4.72 crore; commuting will improve.
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा
बदायूं। नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में 48 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन विकास कार्यों पर 4.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। इन परियोजनाओं से लोगों को बेहतर आवागमन और जलनिकासी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों में सड़क निर्माण, सीसी सड़क, नालियां, इंटरलॉकिंग, सौंदर्यीकरण और पुलिया निर्माण शामिल है। आरसीसी स्लैब और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। शहर में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। विभिन्न वार्डों में हॉटमिक्स सड़क, सीसी सड़क और नाली निर्माण के कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन


इन इलाकों में होंगे प्रमुख विकास कार्य
शहर में कुल 48 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिन पर 4.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मोहल्ला शिवपुरम के वार्ड 9 में प्रेमलोक अस्पताल से दशमेश थ्रेसर तक हॉटमिक्स सड़क बनेगी। इस कार्य पर 10 लाख 62 हजार रुपये खर्च होंगे। भामाशाह चौक से बस स्टैंड की ओर पुलिस लाइन मैदान के किनारे सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। इसकी लागत 10 लाख 77 हजार 720 रुपये है। कबूलपुरा खारा कुआं में पुष्पेंद्र के घर से कन्हई लाल के घर तक सीसी सड़क का निर्माण 7 लाख 55 हजार रुपये में होगा। वार्ड 17 अल्फ खां सराय में जावेद मास्टर के मकान से डॉ. महावीर के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण पर 8 लाख 43 हजार रुपये खर्च होंगे। वार्ड 5 शहबाजपुर में राशिद के मकान से अकरम/मुखिया के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण पर 5 लाख 69 हजार रुपये का बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निकासी के भी होंगे इंतजाम
जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नालों और स्लैब निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर आरसीसी स्लैब पुलिया, चैनल, जाल और चिनाई का कार्य 19 लाख रुपये में होगा। नालों पर स्लैब डालने के लिए 22 लाख 38 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। वन विभाग की पुलिया से जफा की कोठी तक नाला मरम्मत कार्य पर 15 लाख 91 हजार रुपये खर्च होंगे। आर्य समाज चौक पर आरसीसी नाला मय स्लैब और पहुंच मार्ग कार्य 5 लाख 94 हजार रुपये में पूरा होगा।

ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। एसके कॉलेज के सामने पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन पर 8 लाख 52 हजार रुपये खर्च होंगे। सभागार के अतिथि कक्ष में शौचालय का निर्माण भी 6 लाख 43 हजार रुपये में होगा। - फात्मा रजा, पालिकाध्यक्ष


175 मीटर सीसी सड़क का किया लोकार्पण



बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार को ग्राम बाबट में 175 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क का निर्माण विधायक निधि से लगभग 13 लाख रुपये की लागत से किया गया है।




यह सड़क लालबहादुर के घर से पंचायत घर तक बनाई गई है। पूर्व में इस मार्ग की स्थिति बहुत खराब थी। बरसात में यहां कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती थी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल, अनेकपाल पटेल, ग्राम प्रधान राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed