{"_id":"5735e8c24f1c1bbc6b91989e","slug":"48-hours-power-gul-funka-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे से बिजली गुल, फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे से बिजली गुल, फुंका ट्रांसफार्मर
ब्यूरो दहगवां।
Updated Sat, 14 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहगवां में गर्मी से बेहाल हुए लोग पेयजल आपूर्ति प्रभावित
क्षेत्र में बीते 48 घंटे से बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, लेकिन बिजली विभाग ने सप्लाई सुचारू कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इस उमस भरी गर्मी में सभी का हाल बेहाल है। लोगों ने बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग की है।
कस्बा दहगवां में बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद भी बिजली विभाग ने इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई है। यही नहीं भुर्जी कालोनी में तो बीते एक सप्ताह से बिजली गुल है। कालोनी वासी पीने के पानी को तरस गए हैं। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे। लोगों का कहना है कि लाइनमैन की कमी के कारण ऐसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर कोई छोटा सा फाल्ट होता है तो भी हफ्तों तक ठीक नहीं हो पाता। प्राइवेट कर्मी से लोग फाल्ट ठीक कराते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि कई बार अधिकारियों से बिजली की समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन हालात जस के तस हैं। इस बाबत दहगवां जेई को जब फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव कराना मुनासिब नहीं समझा। बिजली समस्या के चलते लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द सप्लाई ठीक नहीं होती तो