फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   45 people returned by truck from Mumbai in hotspot area, threat increased in the city

हॉटस्पॉट इलाके में मुंबई से ट्रक में सवार होकर लौटे 45 लोग, शहर में खतरा बढ़ा

Tue, 19 May 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
45 people returned by truck from Mumbai in hotspot area, threat increased in the city
बदायूं। शहर के हॉटस्पॉट इलाके में मुंबई से लौटे कुछ लोगों को लेकर दहशत फैल गई। इस संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ट्वीट भी किया। सभी को क्वांरटीन कराने की मांग की गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन

मुंबई से आए लोग शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय, सराय आलमगीर और सोथा मोहल्ले के बताए जा रहे हैं। इनमें सात लोग जालंधरी सराय मोहल्ले के ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये 40-45 लोग बताए जा रहे हैं। सभी मुंबई में काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व ये लोग एक ट्रक में सवार होकर बदायूं के लिए चले थे। ट्रक सुबह बाईपास पर पहुंचा, जहां सभी लोगों को उतारा गया। फिर सभी चुपके से अपने-अपने घरों में चले गए। मोहल्ले के लोगों को उनके लौटने के बारे में पता चला तो उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन देर शाम तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि इस समय मुंबई, गुजरात में कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा है। ये लोग भी मुंबई से लौटे थे। इससे मोहल्ले के लोगों की नींद हराम हो गई है। उन्हें डर है कि कहीं एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ तो वह पूरे मोहल्ले को संक्रमित कर देगा। इससे मोहल्ले के लोगों ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जालधरी सराय में 14 अप्रैल को मिला था कोरोना पॉजिटिव
ये जालंधरी सराय वही मोहल्ला है जहां 14 अप्रैल को एक कोरोना पॉजिटिव केस निकला था। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया था। तब से ये मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कौन लोग कहां से आएं हैं, इसके बारे में जिला प्रशासन के पास रिकॉर्ड रहता है। वहीं से हमें पता चलता है कि कौन व्यक्ति बाहर से आया है। तभी हम उनका सैंपल कराते हैं। अगर कोई व्यक्ति चोरी छिपे बाहर से आ गया है। इसके बारे में जिला प्रशासन पता लगाएगा तब उनके सैंपल कराए जाएंगे।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed