{"_id":"69c6d691162e53fbce038298","slug":"4474-lakh-approved-for-construction-of-small-bridge-on-aurangabad-tappa-jamni-marg-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160285-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: औरंगाबाद टप्पा जामनी मार्ग पर लघु सेतु निर्माण को 44.74 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: औरंगाबाद टप्पा जामनी मार्ग पर लघु सेतु निर्माण को 44.74 लाख स्वीकृत
Sat, 28 Mar 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद टप्पा जामनी मार्ग से नगला वरन मार्ग पर लघु सेतु निर्माण के लिए शासन से 44 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। यह स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से संभव हुई है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बीते दिनों आई बाढ़ के सैलाब में यहां बनी पुरानी पुलिया बह गई थी, इससे मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और आवागमन बाधित हो गया था।लघु सेतु के निर्माण के बाद कई गांवों के बीच आपसी संपर्क बेहतर होगा और आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय जनता को राहत मिलेगी, वहीं कृषि कार्यों, व्यापारिक गतिविधियों और दैनिक आवागमन में भी आसानी होगी। विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि लघु सेतु का निर्माण ग्रामीण जनजीवन को सुगम बनाने के साथ ही कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करेगा।