फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   42% work completed on Women PAC Battalion being built at a cost of Rs 267 crore

Budaun News: 267 करोड़ से बन रही महिला पीएसी बटालियन का 42 प्रतिशत कार्य पूरा

Sat, 08 Nov 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
42% work completed on Women PAC Battalion being built at a cost of Rs 267 crore
महिला पीएसी बटालियन के निर्माणधीन कार्य का जायजा लेते डीएम। स्रोत- सूचना विभाग
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार को दातागंज तहसील के सैजनी गांव में बन रही महिला पीएसी बटालियन के निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता तरीके से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि यह परियोजना जनपद के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि इसके निर्माण से न केवल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी, बल्कि पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर बने नक्शों और निर्माण योजनाओं का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली। कार्यदायी संस्था के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य अगस्त–सितंबर 2026 तक पूर्ण कर निर्माण परिषद को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय भवनों के लिए करीब 176 करोड़ रुपये की रिटेंडरिंग की गई है, जबकि परियोजना की कुल लागत लगभग 267 करोड़ रुपये है। अब तक 42 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना जिले की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed