फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी में बनेगा नींब करौरी महाराज का मंदिर

उझानी में बनेगा नींब करौरी महाराज का मंदिर

Tue, 25 Dec 2018 04:55 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
उझानी में बनेगा नींब करौरी महाराज का मंदिर
जल्द ही उझानी में बनेगा नीब करौरी महाराज का मंदिर
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। बाबा नीब करौरी महाराज के अनुयाइयों ने जल्द ही भव्य मंदिर के निर्माण कराने का निर्णय किया है।
नीब करौरी महाराज रामनाथ ट्रस्ट की देखरेख में प्रस्तावित मंदिर के निर्माण के लिए विक्रांत मेंदीरत्ता ने अपनी जमीन भी दी है। अनुयाइयों की मदद से ही निर्माण पर होने वाला रुपया जुटाया जाएगा।

बाबा नीब करौरी महाराज के अनुयाइयों की संख्या यहां काफी है। हर साल ही बाबा की जयंती पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है लेकिन सेवा समिति ने इस बार अनुयाइयों की मदद से बाबा का मंदिर बनवाने का निर्णय किया है। समिति के से जुड़े विक्रांत मेंदीरत्ता और मनोज वार्ष्णेय ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए बाबा नींब करौरी महाराज रामनाथ ट्रस्ट बनाकर उसके पंजीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। विक्रांत मेंदीरत्ता ने बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाइपास पर अपनी भूमि भी मुहैया करा दी है। ट्रस्ट में 21 अनुयाइयों को सदस्य बनाया गया है। मंदिर निर्माण से पहले इस बार भी एक जनवरी को बाबा की जयंती पर भंडारा होगा। भंडारा हनुमान गढ़ी मंदिर में होगा। जयंती समारोह के लिए सेवा समिति ने अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed