फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   करंट लगने से महिला की मौत

करंट लगने से महिला की मौत

Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत
करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन

म्याऊ (बदायूं)। रविवार सुबह गीले कपड़े सुखाने के दौरान एक महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

यह हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढका में हुआ। करीब 60 वर्षीय नन्ही देवी पत्नी कृपाल ने रविवार सुबह अपने घर में कपड़े धोए थे। फिर उन्हें एक-एक करके अपने घर की दीवार पर डाल रहीं थीं। परिजनों के मुताबिक उसी दीवार पर बिजली का केबल बंधा हुआ था, जिसको बंदरों ने जगह-जगह काट दिया था। नन्ही देवी को इसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही उन्होंने गीला कपड़ा दीवार पर डाला कि वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गई। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें तुरंत म्याऊ स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed