{"_id":"5b22b56b4f1c1bb16e8b7de3","slug":"41529001323-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक रौंदी, मां-बेटी की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक रौंदी, मां-बेटी की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 39 से 41
बेकाबू ट्रक ने बाइक रौंदी, मां-बेटी की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ हादसा, मासूम बच्ची समेत दो घायल
बाइक पर चंदौसी से लौट रहे थे, डेढ़ घंटे बाद शांत हुए गांव वाले
अमर उजाला ब्यूरो
फैजगंज बेहटा/ ओरछी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार मां-बेटी रोड पर जा गिरीं, जिनकी उसी ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में दो साल की बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। मां-बेटी की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने एमएफ हाईवे करीब डेढ़ घंटे जाम रखा। जाम के दौरान वाहनों में फंसे राहगीर परेशान रहे।
फैजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुर धन्यावाली निवासी लखपत सिंह, उनकी पत्नी 48 वर्षीय सन्नो देवी और विवाहित बेटी 22 साल की अंजू किसी काम से चंदौसी गए थे। वहां से दोपहर लगभग एक बजे तीनों बाइक पर घर लौट रहे थे। अंजू की गोद में उसकी दो साल की बेटी थी। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड ओरछी चौराहा पहुंचने पर बेटी अंजू समोसा लेने को कहने लगी। उसके कहने पर लखपत ने सड़क किनारे बाइक रोक दी। तभी उनकी बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर अंजू की गोदी से मासूम बेटी छिटक कर दूर जा गिरी। अंजू और उसकी मां सन्नो देवी सड़क पर गिरी, जिन्हें वही ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। लखपत दूसरी दिशा में गिरे, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं हैं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने एमएफ हाईवे जाम कर दिया। इससे कुछ ही देर में दोनों ओर लंबी लाइन लग गईं। सूचना पर पहुंची फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने भीड़ ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बीच बिसौली पुलिस पहुंच गई और ट्रक कब्जे में लेने के साथ चालक को पकड़ लेने की जानकारी दी। कहीं तब जाकर लोग माने और हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटे के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे।