फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर सुंदर बनाने को आगे आए व्यापारी

शहर सुंदर बनाने को आगे आए व्यापारी

Thu, 28 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
शहर सुंदर बनाने को आगे आए व्यापारी
दोपहर में खाली पड़ीं सड़कें। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। शहर सुंदर बनाने में अमर उजाला की पहल रंग लाने लगी है। मंगलवार को चेयरमैन दीपमाला गोयल ने बाजारों में पैदल घूमकर सड़कें अतिक्रमण मुक्त करने को कहा था। बुधवार को बाजारों में इसका असर देखने को मिला। कई दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के अंदर सीमित रखा। इससे उनके सामने सड़क काफी चौड़ी नजर आई। कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे ठेले और फड़ नहीं लगने दिए। इससे बुधवार को वहां जाम की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अमर उजाला ने शहर सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण विरोधी मुहिम छेड़ रखी है। मंगलवार को इस मुहिम में नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल भी जुड़ र्गइं। उन्होंने व्यापारी नेताओं के साथ बैठक करके सहयोग मांगा। मंगलवार को चेयरमैन के साथ कई व्यापारी नेता भी बाजारों में पैदल घूमे थे। उन्होंने सड़कों से अतिक्रमण हटाने और शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की थी। चेयरमैन और व्यापारियों की इस पहल का असर बुधवार को देखने को मिला। शहर में जिन सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। बुधवार को छह सड़का से शिव मंदिर चौक रोड पर अभियान का काफी असर देखने को मिला। व्यापारियों ने अभियान में सहयोग करते हुए अपना सामान दुकान के अंदर ही रखा। इस वजह से वहां पर रोड काफी चौड़ा दिखाई दिया। वहीं तहसील परिसर से टिकटगंज रोड पर कुछ एक ही दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रखा और अपनी दुकानों के बाहर ठेले लगाने वालों को नहीं रुकने दिया। इस वजह से उन दुकानों के बाहर रोड काफी चौड़ा दिखाई दिया। इन दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण और जाम की वजह से कारोबारियो का भी नुकसान है। जाम की वजह से आने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। शहर सुंदर बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed