{"_id":"5a280a954f1c1baf678c00f7","slug":"41512573589-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर नहीं, बहुत हिम्मती हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर नहीं, बहुत हिम्मती हैं बेटियां
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
कस्बों में भी पुलिस अफसरों ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को भी जिले भर में कार्यक्रम हुए। पुलिस अधिकारी कस्बों और गांवों के विद्यालयों में पहुंचे और छात्राओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
उघैती। माधव राम इंटर कॉलेज और हंसवाहिनी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें थानाध्यक्ष चरन सिंह चौहान ने नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बाल अपराध एवं महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक रहना चाहिए। छात्राएं भी घबराने की बजाए हिम्मत से काम लें। जब भी कोई परेशानी हो तो 100 नंबर, 1090 या थानाध्यक्ष के नंबर पर तत्काल जानकारी दें। कार्यक्रम के दौरान प्रभानंदन शर्मा, अरविंद शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा, प्रधान के पति प्रवेंद शर्मा, देवेश द्विवेदी, अनेक सिंह, प्रवेंद्र सहित पूरा कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
ककराला। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत क़स्बा ककराला में जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सीओ दातागंज एसके सिंह, थाना प्रभारी अलापुर आरपी शर्मा और चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया। उन्हें 1090 और 100 नंबर डॉयल सेवा का उपयोग बताया। सीओ ने बालिकाओं से सुरक्षा संबंधी प्रश्न भी पूछे। इसमें छात्राओं की हिचकिचाहट दूर करने का सफल और ज्ञानवर्धक तरीका बताया गया। अंत में प्रधानाचार्य निगार आलम ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
मूसाझाग। सिंह कन्या इंटर कॉलेज दातागंज रोड वरसुनिया के प्रांगण में सीओ उझानी बृजभूषण वर्मा ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर अपनी शक्ति प्रयोग करने के संबंध में जानकारी दी। नारी सुरक्षा के गुर भी बताए। मौके पर एसओ अमृतलाल ने वूमेन पॉवर, शक्ति परी और महिलाओं के आत्मरक्षा के गुण बताएं। प्रधानाचार्य गणेश चंद्र, अरविंद राठौर, धीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, गौरव, बृजेश कुमार, धर्मपाल, रामप्रकाश, सुरेशचंद्र समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-----
नौ को होगी पोस्टर प्रतियोगिता
बदायूं। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत एक पोस्टर प्रतियोगिता नौ दिसंबर को बदायूं क्लब में कराई जाएगी। पंख सामाजिक संस्था की ओर से प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अषेश ने बताया कि सभी जिलों में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जनपदीय कार्यक्रमों के साथ बदायूं क्लब एवं पंख सामाजिक संस्था के तत्वावधान में नारी सुरक्षा विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता होगी। इसमें कक्षा 9 से 12 की छात्राएं सहभागिता कर सकेंगी। छात्राओं को संस्था की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र एवं विजयी प्रतियोगियों को प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
-----
छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर महिलाओं को जागरूक करें
बिल्सी। नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली प्रभारी केजी शर्मा ने नगर के बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा कन्या महाविद्यालय एवं बाबा इंटरनेशनल में छात्राओं को बाल अपराध एवं महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया।
शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से प्रदेेश में महिला एवं बाल अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है। जिसको लेकर प्रदेश सरकार काफी गंभीर बनी हुई है। इसको लेकर समय-समय पर महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर गांव-मोहल्ले की महिलाओं को जागरूक करें। ताकि अपराध कम हो सके। इस मौके पर डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, प्रशासक वीपी सिंह, सीके शर्मा, मनोज कुमार, अशोक शर्मा, शैलेंद्र जौहरी, मीनू बलियान, रिहाना आदि मौजूद रहे।