{"_id":"61b8ebf11016f113e616594b","slug":"37-buses-of-roadways-contracted-to-go-to-pm-s-program-badaun-news-bly4692560140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल रूटों पर हो सकती है समस्या, बदायूं से शाहजहांपुर जाएंगी 500 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल रूटों पर हो सकती है समस्या, बदायूं से शाहजहांपुर जाएंगी 500 बसें
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में होने वाली जनसभा में बदायूं से 500 बसें जाएंगी। परिवहन विभाग बसों की व्यवस्था में लग गया है। बदायूं डिपो के बेड़े में शामिल 37 बसों का शाहजहांपुर जाना लगभग तय है। हालांकि, बेड़े में शामिल निगम की बसों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
प्रधानमंत्री 18 जनवरी को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए जिले के हर बूथ से भाजपा कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री की जनसभा में जाने के इच्छुक लोगों को बसों से शाहजहांपुर भेजा जाएगा। दो दिन पहले बदायूं डिपो प्रबंधन ने निगम और अनुबंधित सभी बसों की सूची एआरटीओ को सौंप दी थी। लगभग तय हो गया है कि बेड़े में शामिल अनुबंधित 37 बसों को शाहजहांपुर भेजा जाएगा। यह बसें जिले में लोकल रूटों पर चलती हैं। इस कारण बदायूं-बिसौली-चंदौसी, बदायूं-कासगंज, बदायूं-बरेली रूटों पर यात्रियों के सामने 18 दिसंबर को समस्या हो सकती है।
एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बसों की सूची सौंप दी गई है। अनुबंधित बसों का पीएम की जनसभा में जाना लगभग तय है। निगम की बसों पर स्थिति अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
पीएम की जनसभा का घर-घर आमंत्रण दे रहे भाजपाई
बदायूं। पीएम मोदी की शाहजहांपुर में होने वाली जनसभा के लिए भाजपाई इन दिनों बूथ स्तर तक घर-घर लोगों को आमंत्रण दे रहे हैं। मौजूदा विधायक और टिकट के दावेदार भी अपने साथ ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को ले जाने में जुटे हुए हैं, ताकि वह पीएम की रैली में अपना जनाधार साबित कर सकें। भाजपा संगठन ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। बूथ कमेटियों के पदाधिकारी गांव-गांव घर-घर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। संवाद