फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   37 buses of roadways contracted to go to PM's program

लोकल रूटों पर हो सकती है समस्या, बदायूं से शाहजहांपुर जाएंगी 500 बसें

Wed, 15 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
37 buses of roadways contracted to go to PM's program
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में होने वाली जनसभा में बदायूं से 500 बसें जाएंगी। परिवहन विभाग बसों की व्यवस्था में लग गया है। बदायूं डिपो के बेड़े में शामिल 37 बसों का शाहजहांपुर जाना लगभग तय है। हालांकि, बेड़े में शामिल निगम की बसों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 18 जनवरी को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए जिले के हर बूथ से भाजपा कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री की जनसभा में जाने के इच्छुक लोगों को बसों से शाहजहांपुर भेजा जाएगा। दो दिन पहले बदायूं डिपो प्रबंधन ने निगम और अनुबंधित सभी बसों की सूची एआरटीओ को सौंप दी थी। लगभग तय हो गया है कि बेड़े में शामिल अनुबंधित 37 बसों को शाहजहांपुर भेजा जाएगा। यह बसें जिले में लोकल रूटों पर चलती हैं। इस कारण बदायूं-बिसौली-चंदौसी, बदायूं-कासगंज, बदायूं-बरेली रूटों पर यात्रियों के सामने 18 दिसंबर को समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बसों की सूची सौंप दी गई है। अनुबंधित बसों का पीएम की जनसभा में जाना लगभग तय है। निगम की बसों पर स्थिति अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की जनसभा का घर-घर आमंत्रण दे रहे भाजपाई
बदायूं। पीएम मोदी की शाहजहांपुर में होने वाली जनसभा के लिए भाजपाई इन दिनों बूथ स्तर तक घर-घर लोगों को आमंत्रण दे रहे हैं। मौजूदा विधायक और टिकट के दावेदार भी अपने साथ ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को ले जाने में जुटे हुए हैं, ताकि वह पीएम की रैली में अपना जनाधार साबित कर सकें। भाजपा संगठन ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। बूथ कमेटियों के पदाधिकारी गांव-गांव घर-घर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed