फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   36 maleria positive in agehi

अगेही में मिले 36 मलेरिया पॉजिटिव, 19 को फैल्सीपेरम की पुष्टि

Tue, 10 Nov 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
36 maleria positive in agehi
सैदपुर। कस्बे समेत आसपास के गांवों में डेंगू के साथ मलेरिया और जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा। सोमवार को गांव अगेही में सीएचसी की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया। गांव में कई दिन से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। हेल्थ कैंप में यहां मलेरिया के 36 रोगी मिले। 19 लोगों को फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में इस बार मलेरिया ने कई दूसरे इलाकों को चपेट में लिया है। वजीरगंज, बिसौली अब तक मलेरिया के लिहाज से हाईरिस्क नहीं थे, लेकिन इस बार स्थिति बदल गई है। पिछले साल सबसे ज्यादा रोगी समरेर, दातागंज, जगत और सालारपुर ब्लॉकों में मिले थे। इस बार यहां कुछ हद तक स्थिति काबू में है, लेकिन वजीरगंज, बिसौली में लगातार मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। अगेही गांव में एमओआईसी डॉ. फिरासत हुसैन के निर्देशन में हेल्थ कैंप के दौरान सोमवार को 150 लोगों की जांच की गई। इनमें 36 लोगों में मलेरिया पाया गया।
विज्ञापन

इधर, सैदपुर कस्बे में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार को अगेही गांव में मच्छर नाशक स्प्रे के साथ ग्रामीणों को मच्छरदानियों का वितरण भी किया गया। डॉ. फिरासत हुसैन ने बताया कि जहां से भी बुखार के प्रकोप की सूचना मिल रही है वहां हेल्थ कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। दवाओं का वितरण किया जा रहा है। लगातार स्प्रे होता रहे इसके लिए उच्च अधिकारियों को लिखा भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed