{"_id":"57d958dd4f1c1ba73dd4899b","slug":"36-hours-stalled-power-supplies-consumer-harass","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता हलकान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुचारू बिजली न मिलने से सूखने की कगार पर फसलें
ग्रामीणों में बढ़ रहा रोष, प्रदर्शन का बना रहे मन
कस्बा में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता हलकान हैं। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। जल्द आपूर्ति सुचारू न होने पर वह प्रदर्शन का मन बना रहे हैं।
इस्लामनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मियों की मनमानी हावी है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली खराब होने के बाद से कर्मी भी कोई तबज्जो नहीं देते हैं। घर में लगे उपकरण शोपीस बने हैं। इंवर्टरों ने दम तोड़ दिया है। बताते हैं कि सुचारू व्यवस्था न होने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहा है। ओवरहेड टैंक में पानी न भरे से जाने से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। लघु उद्योग ठप पड़े हैं। इधर, किसान यूनियन और नव युवा संगठन के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से बेपटरी चल रही बिजली व्यवस्था की ओर ध्यान दिए जाने को कहा है। किसान नेता नंदराम शर्मा ने कहा कि जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा।