फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   35 thousand rupees spent from CRPF jawan's debit card

Budaun News: सीआरपीएफ जवान के डेबिट कार्ड से 35 हजार रुपये उड़ाए

Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees spent from CRPF jawan's debit card
उझानी। पिछले दिनों ट्रेन में सफर करने के दौरान सीआरपीएफ जवान का पर्स चोरी हो गया। इस दौरान चोर ने पर्स में मिले पत्नी के डेबिट कार्ड से करीब 35,594 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ यूनिट में तैनात राजवीर सिंह मैनपुरी में कुरावली थाना क्षेत्र के गांव हटऊ मुबारिकपुर के निवासी हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ रामपुर सीआरपीएफ केंद्र में रहते हैं। तीन जनवरी को पैतृक गांव से लौटते समय उझानी स्टेशन के पास उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब 25 सौ रुपये के अलावा उनकी पत्नी बेबी रानी का डेबिट कार्ड भी था।
विज्ञापन

चोर ने बेबी रानी के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल एचडीएफसी के उझानी स्थित एटीएम में किया। आरोप है कि चोर ने उसी दिन डेबिट कार्ड का पासवर्ड क्रेश कर 35,594 रुपये निकाल लिए। सीआरपीएफ जवान ने परिवार को रामपुर पहुंचाने के बाद लौटकर तहकीकात भी की। बैंक कर्मियों से भी निकासी के बारे में जानकारी की। बेबी रानी का खाता एसबीआई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी चोर का सुराग नहीं लगने पर सीआरपीएफ जवान राजवीर ने सोमवार दोपहर कोतवाली आकर पुलिस को भी अवगत करा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed