{"_id":"67c9f64db4eb85f27a024edf","slug":"336-shops-were-allotted-through-e-lottery-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135329-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 336 दुकानों का हुआ ई-लाॅटरी से आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 336 दुकानों का हुआ ई-लाॅटरी से आवंटन
Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को पारदर्शी तरीके से ई-लॉटरी के माध्यम से शराब की दुकानों का व्यवस्थापन किया गया। राज्य सरकार द्वारा नामित पर्यवेक्षक व सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. सारिका मोहन की उपस्थिति में ई-लाटरी निकाली गई। 8282 आवेदनों में से 336 दुकानों का आवंटन आवेदकों के समक्ष किया गया।
डीएम निधि श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी नीति व शासनादेश के क्रम में ई-लॉटरी के लिए 8284 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें दो निरस्त किए गए। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से 8282 आवेदनों में से 336 शराब की दुकानों का आवंटन किया गया है। जिसमें देसी मदिरा की 256, मॉडल शॉप दो, भांग की दुकान तीन व कंपोजिट शॉप के लिए 75 दुकानें आवंटित की गईं। मदिरा दुकानों के अंतिम आवंटन को आवेदकों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। साथ ही उसे चस्पा भी किया गया। जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि देसी शराब की दुकानों के लिए 6212, मॉडल शॉप के लिए 33, कंपोजिट शॉप के लिए 2032 आवेदन आए थे। इस मौके पर एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, आबकारी विभाग के मंडलीय अधिकारी, आबकारी निरीक्षक व अन्य अधिकारी व आवेदक मौजूद रहे।