फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   3200 ex-servicemen said, they are ready to die for the country

Budaun News: 3200 पूर्व सैनिक बोले, देश के लिए मर-मिटने को हैं तैयार

Thu, 08 May 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
3200 ex-servicemen said, they are ready to die for the country
सत्यवीर सिंह,पूर्व कैप्टन
बदायूं। पहलगाम की घटना से आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने एयर स्ट्राइक की कार्रवाई को सराहा। कहा कि सेना को छूट मिले तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे।
विज्ञापन

भारतीय सेना हमेशा से आमने-सामने की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जिले में 3200 पूर्व सैनिक रहते हैं। वह हर समय देश के लिए मर-मिटने को तैयार हैं। अगर सरकार भूतपूर्व सैनिकों के हाथ में हथियार थमा दें, वह पाकिस्तान को सबक सिखा देंगे।
सेवानिवृत्त कैप्टन सत्यवीर पाल सिंह का कहना है भारतीय सेना दुनिया में सबसे मजबूत है। अगर सरकार सेना को खुली छूट दें, तो वह दो दिन में पाकिस्तान को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर सकती है। नक्शे से उनका नाम गायब कर दिया जाएगा। पूर्व सैनिक हवलदार रतनवीर सिंह का कहना कि आज देश के पास एडवांस तकनीक है, उसकी मदद से पाकिस्तान को सबक सिखाया जा सकता है। जरूरत पड़े तो पूर्व सैनिक के हाथ में हथियार दें, हम लोग आमने-सामने की लड़ाई को तैयार हैं।
विज्ञापन

पूर्व रिसालदार विजय रतन सिंह ने कहा कि 1971 में भारतीय सेना ने 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को कैद किया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया था। सभी पूर्व सैनिक देश की सेवा करने के लिए तैयार है। कहा कि किसी को पैसे की जरूरत नहीं है। उनको हथियार देकर छूट दी जाए।

सत्यवीर सिंह,पूर्व कैप्टन

सत्यवीर सिंह,पूर्व कैप्टन

सत्यवीर सिंह,पूर्व कैप्टन

सत्यवीर सिंह,पूर्व कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed