फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   32 Marriage Halls Operating Without Registration in the City

Budaun News: शहर में बिना पंजीकरण चल रहे 32 बरातघर

Wed, 13 May 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
32 Marriage Halls Operating Without Registration in the City
इंदिरा चौक ​स्थित एक मैरिज लॉन। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। शहर में बिना पंजीकरण संचालित मैरिज हॉल और बरातघरों पर प्रशासन की कार्रवाई फिलहाल नोटिस देने तक ही सिमटकर रह गई है। छह महीने पहले प्रशासन ने शहर के 32 बरातघर संचालकों को नियमों के उल्लंघन में नोटिस जारी किए थे, इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। न तो संचालकों ने पंजीकरण कराया और न ही प्रशासन ने कोई सख्त कदम उठाया।
विज्ञापन


शहर में बड़ी संख्या में मैरिज हॉल और बरातघर आवासीय इलाकों और मुख्य मार्गों पर संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण मानकों और स्थानीय निकाय से जरूरी अनुमति तक नहीं है। बावजूद इसके इनका संचालन धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन ने छह महीने पहले सर्वे के बाद 32 संचालकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। कई संचालकों ने जवाब तक नहीं दिया, जबकि कुछ ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। शादी समारोह के दौरान इन मैरिज हॉलों के बाहर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार फायर सेफ्टी के अभाव में हादसों का खतरा भी बना रहता है, फिर भी जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हैं। लोगों का आरोप है कि बिना मानकों के संचालित हो रहे मैरिज हॉलों के खिलाफ कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी के नक्शे पर बनाया था मैरिज लॉन, चल रहा नोटिसों का खेल
शहर के छोटे सरकार मार्ग पर बने द डायमंड लॉन के खिलाफ अगस्त 2025 में शिकायत मिली थी। जांच में प्रशासनिक टीम को कई कमियां मिली थीं। साथ ही उसको अवैध घोषित करते हुए संचालक को नोटिस भी भेजा गया था। नोटिस में कहा गया था कि अगर समय अवधि में जवाब नहीं दिया तो प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई की जाएंगी। इसके बाद से सिर्फ नोटिस-नोटिस का खेल चल रहा है, कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। हालत यहां तक हैं कि बरातघर के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन तक जा रही है। ऐसे में जनहानि होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

इनको जारी किए जा चुके हैं नोटिस
प्रबंधक पूनम बैंक्वेट हाल, प्रबंधक ग्रीन फील्ड, प्रबंधक पर्ल बैंक्वेट हाल, प्रबंधक आरफीन बैंक्वेट हाल, प्रबंधक गौरीशंकर सहस्त्रधाम बैंक्वेट हाल, प्रबंधक सिद्धिविनायक बैंक्वेट हाल, प्रबंधक राहुल पैलेस, प्रबंधक ममता लॉन, प्रबंधक शिवांश लॉन, प्रबंधक पवन बैंक्वेट हाल, प्रबंधक साईं लॉन समेत 32 लॉन संचालक हैं।


इन विभागों की जरूरी होती है अनुमति
- नगर निकाय से पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की एनओसी, प्रदूषण संबंधी मानक, पार्किंग व्यवस्था और भवन सुरक्षा मानक।


पहले 32 मैरिज हॉल संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। कई ने जवाब नहीं दिया था, अब उनको फिर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश सिंह पाल, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed