फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पालिका सदस्यों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए कई आरोप

पालिका सदस्यों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पालिका सदस्यों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए कई आरोप
बदायूं। नगर पालिका परिषद के आठ सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुकेश साहू की अगुवाई में सदस्यों ने गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह को शपथ पत्र देकर ईओ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सदस्यों का कहना है कि ईओ बरेली से आते-जाते हैं, जिसके चलते वह पालिका में कभी समय से नहीं पहुंचते उन पर गांधी ग्राउंड में लगने वाली नुमाइश के ठेके अपने चहेतों को दिए जाने का भी आरोप है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सदस्य मुकेश साहू, सुमन देवी, आशीष कुमार, कुंवरवती, कुसुमलता, दीपक, ग्रीश कुमार, हारून गौस गुरुवार को डीएम से मिलने पहुंचे। सभी ने शपथ पत्र देकर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी पर आरोप लगाया कि वह बरेली से आते हैं, इसलिए समय से कार्यालय नहीं पहुंचते,जबकि डीएम के साथ ही शासन के भी आदेश हैं कि सभी अधिकारी जिला मुख्यालय पर ही रहें, लेकिन ईओ इस आदेश को हवा में उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

सदस्यों ने आरोप लगाया है कि कूटरचित तरीके से पालिका में ईओ द्वारा कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें सदस्यों के भी फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर लिए जाते हैं। यदि कोई सदस्य किसी बारे में ईओ से जानकारी लेना चाहता है तो उसे जानकारी नहीं दी जाती, बल्कि उसके साथ अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया जाता है। इस संबंध में जब ईओ श्री तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उझानी और रुदायन का भी है ईओ पर चार्ज
विवादों में घिरे अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी पर बदायूं पालिका के अलावा नगर पालिका परिषद उझानी और नगर पंचायत रुदायन का भी चार्ज है। सदस्यों ने साफ कहा कि वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। उनके सभी कारनामों की जांच होनी चाहिए।

डीएम पहले भी ईओ को दी चेतावनी
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कुछ दिनों पहले भी अधिशासी अधिकारी के बरेली से रोजाना आने-जाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने चेताया था यदि वह जिला मुख्यालय पर नहीं रहते हैं और बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके ईओ ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। कह सकते हैं डीएम के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया है।


नगर पालिका के सदस्यों ने ईओ संजय तिवारी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शपथ पत्र के जरिये शिकायत की है। इसकी जांच अपर जिलाधिकारी, प्रशासन रामनिवास शर्मा को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लिया जाएगा।
दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed