फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   इफको केंद्र पर खाद आने की सूचना से मची अफरातफरी, महिला चोटिल

इफको केंद्र पर खाद आने की सूचना से मची अफरातफरी, महिला चोटिल

Thu, 10 Jan 2019 09:38 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
इफको केंद्र पर खाद आने की सूचना से मची अफरातफरी, महिला चोटिल
इफको केंद्र पर खाद आने की सूचना से मची अफरातफरी, महिला चोटिल
विज्ञापन

बदायूं। इफको किसान सेवा केंद्र पहुंचे किसानों के लिए गुरुवार का दिन बेहद ही बुरा रहा। किसानों को एक कट्टा यूरिया नसीब नहीं हो सकी, बल्कि खाद आने की अफवाह के चलते लाइन में लगने को दौड़े किसानों के बीच में फंसकर एक महिला चोटिल हो गई। नाराज किसानों ने इफको अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिले में किसानों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है। जब किसानों को सर्वाधिक यूरिया की जरूरत है तो गोदामों पर यूरिया की कमी दिखाई जा रही। अधिकारियों के मुताबिक जिले में यूरिया पर्याप्त मात्रा में है, फिर सवाल उठ रहा है कि आखिर ये खाद कहां गई। गुरुवार को जिले में किसी भी इफको केंद्र पर खाद नहीं थी। मंडी समिति स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए रोजाना की तरह गुरुवार को भी किसान सुबह से लंबी लाइन लगाए खड़े थे, लेकिन जब केंद्र खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे, तो उन्हें खाद न होने की बात कही। गुस्साए किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए खाद दिलाए जाने की अधिकारियों से मांग की। दोपहर के समय उधर से खाद का एक खाली ट्रक जा रहा था। उसको देखकर किसी ने खाद आने की अफवाह उड़ा दी। इसके बाद में किसानों ने पहले लाइन में लगने के लिए खिड़की की ओर दौड़ लगा दी, इस दौरान धक्का मुक्की होने से एक महिला गिर गई। इससे उसके काफी चोट लग गई।
विज्ञापन

-----------
साठगांठ से खाद बेचने का आरोप रामवीर, किशन, यादराम, श्यामसुंदर ने बताया कि बुधवार को वे दोपहर बाद खाद लेने के लिए पहुंचे और लाइन में लग गए, लेकिन जब तक उनका नंबर आया, तब तक केंद्र पर खाद खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया गया, जबकि बिना लाइन में लगे लोगों को खाद दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
जिले में खाद का संकट नहीं है। एआर कोऑपरेटिव के अनुसार जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद अभी मौजूद है। समितियों वाले क्यों नहीं दे रहे हैं, इसके बारे में जानकारी करता हूं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed