फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फिर ठेले-खोमचे और होर्डिंग्स पर चला पालिका का जोर

फिर ठेले-खोमचे और होर्डिंग्स पर चला पालिका का जोर

Thu, 03 Jan 2019 08:14 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 03 Jan 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
फिर ठेले-खोमचे और होर्डिंग्स पर चला पालिका का जोर
फिर ठेले-खोमचों और होर्डिंग्स पर चला पालिका का जोर
विज्ञापन

बदायूं। नगर पालिका और प्रशासन का जोर केवल ठेले-खोमचे वालों और होर्डिंग्स पर चलता है। शायद यही वजह है कि हर बार अतिक्रमण हटाओ अभियान इन्हीं से शुरू होता है और इन्हीं पर खत्म हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। गुरुवार को भी नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जो पुलिस लाइन से लावेला चौक रोड पर चला। इस दौरान सड़क किनारे खड़े ठेले-खोमचों और होर्डिंग्स बैनर हटाए गए, साथ ही दुकानदारों को चेताया कि अगर सड़क पर अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

ईओ संजय तिवारी के निर्देश पर नगर पालिका की ओर से दोपहर में पुलिस लाइन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेसीबी समेत टीम को आता देख सड़क किनारे अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर चुके दुकानदारों ने स्वयं ही सामान समेटना शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने इन स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे। इस दौरान प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में अस्थायी रूप से कब्जा करने वाले दुकानदारों को वहां से खदेड़ दिया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश सक्सेना, शरीफ अहमद, लवी सिंह, नारायण दत्त शर्मा, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed