फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कहना मुश्किल

सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कहना मुश्किल

Wed, 02 Jan 2019 07:10 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 02 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कहना मुश्किल
सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कहना मुश्किल
विज्ञापन

बदायूं। सरकार चाहे कितना भी सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा करे, लेकिन शहर की कई प्रमुख सड़कें ऐसी हैं जो बेहद खस्ताहाल हैं। ये सड़कें शासन के दावों की पोल खोल रही हैं। खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकीं इन सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, उनकी गाड़ियां भी इन्हीं सड़कों में बने गड्ढों से होकर निकलती हैं, जबकि योगी सरकार ने सत्ता में आते ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान दिया था।
----
गद्दीचौक से नईसराय को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। कई स्थानों पर तो गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है। अक्सर लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं। लोग अनेक बार इसको बनवाने की मांग कर चुके हैं पर उनकी मांग पर कभी गौर नहीं किया गया है। लिहाजा, इस सड़क की हालत और भी ज्यादा दयनीय होती जा रही है।
विज्ञापन

---
ओवरब्रिज के नीचे से स्टेशन जाने वाली सड़क पर हर समय लोगों का आवागमन रहता है। इस सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो हर किसी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इस सड़क से रोजाना अधिकारी-नेता भी गुजरते हैं, मगर किसी को सड़क ठीक कराने के लिए कोई सुध नहीं आती। ऐसे में लोग भी जनप्रतिनिधियों के साथ ही पालिका प्रशासन को कोसते थक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नई सराय से बरेली रोड को जोड़ने वाली सड़क अपना वजूद ही खोती जा रही है। पीली कोठी के पास सड़क पर लंबा गड्ढा है, जिसमें बिना बरसात के ही जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर भी लोगों का ज्यादा आवागमन रहता है। बरेली की ओर से आने वाले चार और दोपहिया वाहन वाले इसी सड़क से गुजरते हैं।

----
गद्दी चौक से इंदिरा चौक को जाने वाली सड़क भी पूरी तरह से खस्ताहाल है। कई स्थान पर तो सड़क ही गायब हो गई है। यहां के लोगों का कहना है कि समझ में नहीं आता कि उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है, जो आज तक किसी ने इसके निर्माण की सुध नहीं ली है। दुकानदार भी परेशान रहते हैं।
--
शहर के अंदर जो भी सड़कें खराब हैं, उनके निर्माण को शासन से धन की मांग की गई है। बजट आते ही उनका काम कराया जाएगा। -संजय तिवारी, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed