{"_id":"5c23a3f8bdec2257036f7b19","slug":"31545839608-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें बनी गोदाम, यहां तो सड़कों पर बिकता है माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें बनी गोदाम, यहां तो सड़कों पर बिकता है माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानें बनी गोदाम, यहां तो सड़कों पर बिकता है माल
बदायूं। शहर में यातायात व्यवस्था को अतिक्रमण ने पूरी तरह चौपट कर दिया है। कई गली मोहल्लों और बाजार में ऐसे स्थान हैं, जहां दुकानें तो गोदाम बन गई हैं लेकिन उनका माल सड़कों पर बिक रहा है। यानि आधा माल सड़क पर रखा है। कुछ नहीं तो काउंटर फुटपाथ पर रखे हुए हैं। कई ऐसे इलाके हैं, जहां फुटपाथ पर ही अस्थायी दुकानें सजी हैं। उसके ऊपर डंडे के सहारे पन्नी-त्रिपाल बंधा है, जो कम से कम पांच मीटर जगह घेर लेता है। इन हालात में किसी वाहन का बाजार में जाना तो दूर पैदल निकलना तक दूभर हो गया है। इसके विपरीत पालिका प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हैं। जबकि सरकार के निर्देश हैं कि माल दुकान में हो और फुटपाथ खाली हो, जिससे जनता को सहूलियत हो सके।
चूना मंडी: समय 12:30
शहर का चूना मंडी बाजार सबसे व्यस्ततम इलाका है। यहां सड़क तो काफी चौड़ी है लेकिन वर्तमान स्थिति कुछ और है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की स्थिति से अवगत कराएं तो बाजार में अधिकतर दुकानें ऐसी मिलीं, जिनका माल दुकान के बाहर रखा मिला। एक साड़ी सेंटर तो फुटपाथ से भी आगे निकला था। उसने सड़क पर माल रख दिया है और दुकान के बाहर स्टेच्यू लगा दिए थे। अगर सड़क के एक किनारे से खड़े होकर देखें तो लगता है कि दुकान ने आधी सड़क घेर ली हो । चूना मंडी बाजार में ऐसी कई दुकानें हैं, जिन्होंने पूरा फुटपाथ घेर लिया है।
बड़ा बाजार: समय 12:45
बड़ा बाजार नाम सुनकर समझ आ जाता है कि शहर का मुख्य बाजार होगा। जहां बड़ी-बड़ी दुकानें होंगी। काफी भीड़ लगी होगी लेकिन बदायूं शहर का बड़ा बाजार आज अतिक्रमण के लिए ‘कुख्यात’ होता जा रहा है। यहां दुकानें हैं, पब्लिक है अगर कुछ नहीं है तो वह आराम से निकलने का रास्ता। टिकटगंज खत्म होने के बाद हलवाई चौक, सब्जी मंडी चौराहा और नेहरू चौक बाजार में ऐसी स्थिति है, जहां अधिकतर दुकानों का माल फुटपाथ पर रखा है। ऐसा लगता है कि दुकानदारों में सड़क या फुटपाथ पर माल रखने की होड़ लगी है। कोई किसी से पीछे नहीं रहना चाहता। बुधवार दोपहर ऐसी दुकानों की वजह से बाजार में कई जगह जाम लगा, जिससे लोगों को पैदल निकलना तक दूभर हो गया।
विज्ञापन
जोगीपुरा: 02:10
लावेला चौक से छह सड़का जाने वाली सड़क तो अस्थायी दुकानदारों के नाम हो गई है। सड़क के दोनों ओर दर्जनों कपड़ा और मसाले विक्रेता और अन्य वस्तुओं को सड़क पर लगाकर बेच रहे हैं। ऐसा लगता है कि जैसे किसी गांव देहात की बाजार में आ गए हों। बुधवार दोपहर करीब दो बजे की स्थिति से अवगत कराएं तो इस मार्ग के फुटपाथ पर दर्जनों दुकानें सजी दिखाई दीं। कोई चारपाई डालकर अपना माल बेच रहा था तो किसी ने जमीन पर ही दुकान सजा ली थी। उसके ऊपर से डंडे के सहारे त्रिपाल, पन्नी भी बांध रखी गई थी। इनके अलावा जो स्थायी दुकानदार थे, वे भी किसी से पीछे नहीं थे। उनका भी आधा माल सड़क पर रखा था। उन्होंने बेंच लगाकर माल रख दिया था। बाकी जगह ठेला, बाइक, टेंपो घेरे थे। इससे यातायात काफी प्रभावित था।
रोडवेज स्टैंड: 02:00
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर एक नहीं कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चल चुका है। अभी तीन माह पहले ही यहां नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया था। दुकानदारों को साफ निर्देश दिए थे कि अपना-अपना सामान दुकान के अंदर और नाली की बाउंड्री से अंदर रखेंगे। सड़क पर कोई अतिक्रमण नहीं करेगा। बुधवार दोपहर दो बजे के हालात से अवगत कराएं तो सबसे अधिक दयनीय स्थिति रोडवेज बस स्टैंड के बाहर की थी। जबकि इन दुकानों के सामने पुलिस चौकी है। इसके बावजूद एक तरफ से सड़क पर अतिक्रमण कर रखा गया था। हालात यह थे कि आधी सड़क दुकानदारों और उनके ग्राहक घेरे थे।
इंसेट---
यह हैं मुख्यमंत्री के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साफ निर्देश हैं कि कोई भी दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेगा। दुकान के बाहर अपना माल नहीं रखेगा। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में डीएम की अध्यक्षता में समिति होगी। संबंधित सीओ और थाना इंचार्ज, सहायक अभियंता विद्युत विभाग, सहायक अभियंता लोग निर्माण विभाग सदस्य रहेंगे। इनके साथ एक बैठक की जाएगी, उसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया जाएगा।
वर्जन--
शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान एडीएम प्रशासन के सहयोग से चलेगा। आज वह कहीं सरकारी कार्य से बाहर हैं। इससे अभियान नहीं चल सका। अभियान के संबंध में रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इस पर जल्द ही कार्रवाई होगी।
-संजय तिवारी, ईओ नगर पालिका परिषद, बदायूं