फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गुरुपुरी विनायक के जितेंद्र टॉयलेट सबसे अच्छा, सतीश दूसरे नंबर पर रहे

गुरुपुरी विनायक के जितेंद्र टॉयलेट सबसे अच्छा, सतीश दूसरे नंबर पर रहे

Wed, 26 Dec 2018 07:51 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 26 Dec 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
गुरुपुरी विनायक के जितेंद्र टॉयलेट सबसे अच्छा, सतीश दूसरे नंबर पर रहे
गुरुपुरी विनायक के जितेंद्र का टॉयलेट
विज्ञापन

सबसे अच्छा, सतीश दूसरे नंबर पर रहे
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को जिले को खुले से शौच से मुक्त बनाने के लिए ‘मेरा शौचालय सबसे अच्छा ‘ब्यूटी कांटेस्ट हुआ। इसमें ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के ग्राम गुरुपुरी विनायक के जितेंद्र अव्वल रहे। सभी प्रधान, पंचायत सचिव, स्वच्छाग्रही, रोजगार सेवक, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारियों की टीम ने अपनी ग्राम पंचायतों में बने हुए शौचालयों का निरीक्षण किया। प्रत्येक ग्राम पंचायत से अच्छे, साफ सुथरे, सुंदर पांच शौचालय चयनित किए गए। इन सभी शौचालय स्वामियों को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को गुरुपुरी विनायक पहुंचने पर सबसे पहले पौधे देखे। डीएम ने गांव में घूमकर साफ-सुथरे एवं सुंदर, स्वच्छ शौचालय देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। टॉयलेट ब्यूटी कांटेस्ट में पांच सबसे अचछे शौचालय चुने गए। टॉयलेट ब्यूटी कांटेस्ट प्रतिस्पर्धा में जितेंद्र कुमार ने प्रथम, सतीश कुमार सिंह ने द्वितीय, राकेश कुमार ने तृतीय, यजुवेंद्र ने चतुर्थ एवं गंगाधर ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सदर विधायक एवं डीएम ने इन शौचालय स्वामियों को माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सदर विधायक ने कहा कि ऐसी प्रतिस्पर्धाओं से लोगों में अच्छा करने और अच्छा सोचने की उमंग उत्पन्न होती है। टॉयलेट ब्यूटी कांटेक्ट से खुले में शौच न करने के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। सभी लोग अपने शौचालय का प्रयोग करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि टॉयलेट ब्यूटी कांटेस्ट पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक गांव से पांच-पांच साफ-सुथरे एवं सुंदर शौचालयों का चयन किया जा रहा है। डीएम ने पौधरोपण किए गए पौधे जीवित पाए जाने, गांव की साफ सफाई एवं स्वच्छ शौचालय देखकर खुशी व्यक्त की और क्रिटिकल फंड से दो लाख रुपये देने का एलान किया। इस रकम से विद्यालय की बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। इस अतिरिक्त राशि से गांव के विद्यालय को मॉडल बनाया जाए। गांव की क्रॉस नालियों पर लोहे के जाल लगवाए जाएं। ग्राम प्रधान यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गांव में स्प्रे एवं फॉगिंग मशीन खरीदवाकर प्रत्येक सप्ताह स्प्रे एवं फॉगिंग कराएं। डीएम ने गांव के सभी लोगों को शपथ दिलाई कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न करेगा और न ही किसी को करने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed