फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर के अधिकांश बैंकों के एटीएम पर पड़ा ताला

शहर के अधिकांश बैंकों के एटीएम पर पड़ा ताला

Wed, 18 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के अधिकांश बैंकों के एटीएम पर पड़ा ताला
--लीड--
विज्ञापन

शहर के अधिकतर एटीएम पर ताले
रुपये निकालने के लिए दर-दर भटक ते रहे ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बैंक ग्राहकों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खराब रहा। क्योंकि जो लोग एटीएम से रुपये निकालने आए उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। शहर के अधिकतर एटीएम बंद थे। जो कुछ खुले थे। उनमें एकाध को छोड़ दें तो अधिकार कैशलैस थे।
------
फोटो-11
अधिकतर बंद रहता है एटीएम
इंद्रा चौक स्थित यूको बैंक का एटीएम। समय दोपहर 2:00 बजे। एटीएम का शटर बंद था। पड़ोस के मुनेंद्र सारस्वत ने बताया कि यह कल शाम से बंद है। यह बहुत कम खुलता है।
विज्ञापन

-----
फोटो-12-
बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम
नेकपुर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम। समय दोपहर 2:15 मिनट। बैंक व एटीएम एक ही परिसर में है। यहां पर रुपये निकलने के लिए पहुंच रहे लोगों को भी मायूसी का सामना करना पड़ा। क्योंकि यहां पर भी एटीएम का शटर बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो-13-
यहां तो कल से बंद है एटीएम
पुराना एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित एसबीआई का एटीएम। समय दोपहर 2:20 मिनट। पड़ोस में रहने वाले बबलू ने बताया कि सोमवार से बंद है लेकिन जब खुला भी होता है तो कोई खास फायदा नहीं है। अधिकतर समय तो यह कैशलैस रहता है।
---
फोटो-14
ताले लटके मिले एटीएम पर
मालगोदाम पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम। समय दोपहर 2:40 मिनट। रुपये निकलने के लिए पहुंचे श्याम कुमार ने बताया कि शहर के कई एटीएम घूम चुके हैं। लेकिन कहीं भी कैश नहीं मिल रहा है। रुपयों की बेहद जरूरत थी, रुपये नहीं निकलने की वजह से काफी परेशान हैं।
------
क्या बोले लोग
----
फोटो-20-
नहीं निकले रुपये
दिनभर एटीएम के चक्कर काट रहे हैं। लेेकिन कोई भी एटीएम खुला नहीं मिला। रुपये की बेेहद सख्त जरूरत थी। काफी परेशानी हो रही है।
-मोहर पाल
-----
फोटो-21
एटीएम से कैश गायब
एक तरफ तो डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एटीएम से कैश गायब हो रहा है। ऐसे में कैसे डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया जा सकता है।
-रामौतार
--
फोटो-22-
दगा दे गए एटीएम
हम लोग एटीएम पर काफी निर्भर होने लगे हैं। एटीएम की मांग बढ़ने लगी है। जबकि बैंक हम लोगों की मांग को अनदेखा कर रही है। इस वजह से आज हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-सुमित
--
फोटो-23
कुछ देर के लिए चला एटीएम
पूरे शहर के एसबीआई के एटीएम तलाश किए तो जोगीपुरा स्थित एटीएम चलता हुआ मिला। उस पर बेहद भीड़ थी। जैसे ही मेरा नंबर आने वाला था। उससे पहले ही कैश खत्म हो गया। मजबूरन खाली हाथ लौटना पड़ा।

-जितेंद्र
---------------------
वर्जन---
सभी बैंकों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह बैंकों को बंद करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनके सभी एटीएम ठीक तरीके से सुचारु हैं। एटीएम से रुपये निकलने में ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
- श्याम पासवान, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed