{"_id":"5a82e69c4f1c1bd34b8b86b9","slug":"31518528156-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला तो अस्पताल में बढ़ गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदला तो अस्पताल में बढ़ गए मरीज
Updated Tue, 13 Feb 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 21, 22
मौसम बदला तो अस्पताल में बढ़ गए मरीज
सांस के रोगी सबसे ज्यादा, मौसमी बीमारियां भी कर रहीं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
बारिश और सर्द हवा से मौसम में बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या बेहिसाब बढ़ गई है। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की काफी भीड़ थी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा खिड़की तक लाइन लगी थीं। वहीं डॉक्टरों के कक्ष तक में मरीज उमड़ रहे थे।
सर्दी ने एक बार फिर लोगों को अपने वजूद का अहसास करा दिया है। बक्सों में बंद करके रखे टोपे, दस्ताने फिर से निकल आए हैं। लोग सुबह शाम गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकल रहे हैं। इस बीच मौसम जनित रोग फिर से पनप गए हैं। सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या सर्वाधिक बढ़ी है। अस्पताल की ओपीडी जो पहले 700 से 900 मरीज प्रतिदिन की थी वह अब 1200 मरीजों तक की हो रही है। इनमें भी सर्वाधिक मरीज मौसमी बीमारियों के हैं। इनके अलावा करीब 30 फीसदी लोग सांस रोग से पीड़ित हैं। इनके साथ ही बच्चों की बीमारियों के मामले भी ज्यादा बढ़ गए हैं। बच्चों में निमोनिया, डायरिया और सर्दी की शिकायत है। यह दीगर बात है कि बच्चों के डॉक्टर जिला अस्पताल में कभीकभार ही बैठते हैं। अधिकतर बच्चों को उनके अभिभावक महिला अस्पताल में डॉ. राजीव रोहतगी को दिखाने ले जाते हैं। मंगलवार को भीड़ का यह आलम था कि कई मरीज तो इमरजेंसी वार्ड तक में फिजीशियन डॉ. राजेश वर्मा से दवा लेने आ रहे थे।
0000000000
फोटो- 23
धूल और धूम्रपान से बचाव रखें सांस रोगी
बदायूं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि इन दिनों सर्वाधिक परेशानी सांस के रोगियों को हो रही है। उन्होंने कहा कि सांस रोगियों को धूम्रपान करने से बचना चाहिए। इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा सड़कों पर उड़ रही धूल और धुआं भी उनके लिए हानिकारक हो सकता है। उन्हें मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध मास्क इस्तेमाल करने चाहिए। इस बारे में महानगरों में लोग सजग हैं पर यहां जागरूकता की जरूरत है। इनके अलावा सांस और दमा के रोगियों को सुबह शाम घूमने से फिलहाल परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
0000000000
धूप खिली तो लोगों को मिली राहत
बदायूं। बारिश और सर्द हवाओं से परेशान बदायूं वालों को मंगलवार को तब राहत मिली जब आसमान में धूप खिली। दिन भर धूप खिली रही जिससे सड़कों से लेकर बाजारों तक लोगों की भीड़ बढ़ गई।
रविवार को सर्द हुए मौसम के बाद उसी दिन शाम से तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। रात भर कहीं बारिश तेज तो कहीं धीमी गति से हुई। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहा था। दिन भर हल्की और तेज बरसात होती रही थी। इससे लोगों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मौसम साफ रहा। आसमान में दिन भर धूप खिली और लोगों ने राहत की सांस ली।