{"_id":"5a3bce374f1c1b001c8ba331","slug":"31513868855-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नाले के ऊपर खड़ी ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर की अधिकतर सड़कें अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है। जिससे यह सकरी हो गई हैं। हालात यह हैं कि कई जगहों पर दुकानदारों ने सड़कों के साथ-साथ नालों पर भी अस्थायी और स्थायी दुकानें बना कर कब्जा कर लिया है। फुटपाथ पर भी कब्जा है, जगह-जगह फड़, ठेले वाले खड़े हो जाते हैं। इस कारण यातायात बाधित हो रहा है। कई बार अतिक्रमण की वजह से मुख्य बाजार से गुजरने वाले वाहनों के कारण जाम लग जाता है। इस कारण राहगीरों का वहां से निकलना दूभर हो जाता है।
सीन-1: लोटनपुरा से ब्राह्मण धर्मशाला की ओर जाने पर रोड पर व्यापारियों ने नाले पर निर्माण कर लिया है। इस वजह से नाला चोक हो गया है। इस कारण यहां हमेशा ही जलभराव की समस्या बनी रहती है
----
सीन-2: हालात यह हैं कि सबसे व्यस्त माने जाने वाले लावेला चौक पर अधिकतर दुुकानें नाले के ऊपर बनी हैं। व्यापारियों ने नाले पर तो दुकान को बनाया है, साथ ही सड़क पर भी अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इस वजह से यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस रहती है पर इसका कोई खास असर नहीं होता।
विज्ञापन
----
सीन-3: कचहरी रोड पर भी व्यापारियों ने नाले के साथ फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। इससे खरीदारी को आने वाले लोगों को मजबूरन अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। इस कारण राहगीरों को परेशानी होती है।
---
व्यापारियों को अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। बाद में शहर में रेड लाइन लगाई जाएगी। इसके बाद में अभियान बिना किसी पक्षपात के चलाया जाएगा।
-दीपमाला गोयल, चेयरमैन