{"_id":"5a3bab824f1c1baf678c2ee2","slug":"31513859970-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षम, गरीबों के लिए ग्राम पंचायत बनवाए शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षम, गरीबों के लिए ग्राम पंचायत बनवाए शौचालय
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
जानकारी करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ब्लाक सहसवान के महदूदा गूजर गांव का गुरुवार को सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सीएलटीएस विधा में प्रशिक्षित स्वेच्छाग्राहियों के किए जा रहे काम की गतिविधि का जायजा भी लिया। वहीं नालियों में फैली गंदगी को देखकर अप्रसन्नता जाहिर की। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि एक हफ्ते के अंदर कार्य में सुधार लाएं।
गुरुवार को प्रभारी डीएम/ सीडीओ शेषमणि पांडेय ने ग्रामवासियों को शौचालयों के उपयोग और निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जो लोग मोबाइल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर आदि के मालिक हैं, ऐसे लोगों को स्वयं शौचालय बनवाना चाहिए। जो अक्षम और गरीब हैं उनके शौचालय ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए जाएंगे। गांव में 75 शौचालयों की धनराशि मिल चुकी है। इसके बाद भी शौचालय निर्माण का कार्य शुरु नहीं हुआ है। ग्रामवासियों ने वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को लेकर शिकायतें की। इस पर प्रभारी डीएम/ सीडीओ ने सचिव को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर गांववासियों की सभी समस्याओं का निस्तारण कर स्थिति में सुधार लाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए। वहीं ग्रामवासियों ने राशन विक्रेता की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी सहसवान को निर्देश दिए कि राशन विक्रेता की तत्काल जांचकर रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने ग्राम की गलियों में भीषण गंदगी देखकर गहरा रोष व्यक्त किया। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि ग्राम में तैनात सफाई कर्मचारी रामवीर का स्थानांतरण निरस्त किया जाए। एक सप्ताह के अंदर कार्य में सुधार न लाने पर सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हो। इस मौके पर डीपीआरओ राजीव कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी गोपाल बाबू कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दिनेश बाबू, सचिव रामौतार, प्रधान पवन कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक प्रियंका तोमर मौजूद रहे।